नोकिया 3310 का नया वेरिएंट एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च, ये हैं सात टॉप फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2017 18:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3310 का नया वेरिएंट इस साल दूसरी तिमाही भारत में होगा लॉन्च
  • फोन की कीमत यूरोपीय मार्केट में 49 यूरो है
  • इसके साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी होगी
एचएमडी ग्लोबल ने आखिरकार बार्सिलोना में एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3310 फ़ीचर फोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया। इस फ़ीचर फोन के एक नए अवतार में लॉन्च होने की ख़बरें थीं और नोकिया ब्रांड का लाइसेंस पाने वाली कंपनी ने लोगों को निराश नहीं किया।

नए नोकिया 3310 में नई बॉडी दी गई है और निश्चित तौर पर यह फोन 'नई बोतल में पुरानी शराब' जैसा अहसास देता है। फोन की कीमत 49 यूरो (करीब 3,500 रुपये) है। और नया नोकिया 3310 फोन भारत सहित अन्य बाजारों में 2017 की दूसरी तिमाही से मिलना शुरू हो जाएगा। नोकिया 3310 (2017) के मध्य एशिया, अफ्रीका और यूरोप में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement


एचएमडी ग्लोबल ने जोर देकर कहा कि नया नोकिया 3310 फोन कंपनी की तरफ से नोकिया के दीवानों के लिए एक तोहफा है। और कंपनी यह संदेश दे रही है कि नए डिवाइस के साथ लोगों को शुद्ध नोकिया अनुभव मिलेगा। ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में, एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 के इवेंट में नोकिया 3310 का नया वेरिएंट लॉन्च किया। जिसमें नए डिज़ाइन, एक हेडफोन जैक, नया कलर वेरिएंट और स्नेक गेम जैसे नए फ़ीचर दिए गए हैं।
Advertisement

नोकिया 3310 डिज़ाइन
हम सभी भारी-भरकम नोकिया 3310 के डिज़ाइन से परिचित हैं जिसे अब तक का सबसे मजबूत फोन माना जाता है। नए नोकिया 3310 में कंपनी ने पूरी तरह से एक नया डिज़ाइन दिया है। कंपनी का कहना है कि नोकिया 3310 (2017) का डिज़ाइन 'मॉडर्न ट्विस्ट' है।
Advertisement

हालांकि, नए नोकिया 3310 में पिछले ओरिजिनल फोन की तरह ही किनारे घुमावदार हैं। एचएमडी ग्लोबल का कहना है कि कर्व्ड स्क्रीन विंडो से फोन को सूरज की रोशनी में इस्तेमाल करना आसान होता है।

नए नोकिया 3310 में नए पुश बटन दिए गए हैं और इसमें एक नया यूआई है जो थोड़ा-बहुत ओरिजिनल फोन की तरह है।
Advertisement

नोकिया 3310 कैमरा
नए नोकिया 3310 में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसे इस लोकप्रिय फोन का सबसे बड़ा अपडेट माना जा सकता है। रियर कैमरा एक फ्लैश के साथ आता है। सभी फ़ीचर फोन की तरह ही इस फोन से आने वाली तस्वीरें बहुत अलग नहीं होंगी। हालांकि, फोन में कैमरे के आने से डिवाइस की अहमियत थोड़ी बढ़ जाती है।
Advertisement
 

नोकिया 3310 बैटरी
उम्मीद के मुताबिक, नया नोकिया 3310 अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आता है। एचएमडी ग्लोबल ने लॉन्च इवेंट में बताया कि इस हैंडसेट में 1200 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है जिससे 22 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी महीने भर का स्टैंडबाय टाइम देगी।

हेडफोन जैक
ओरिजिनल नोकिया 3310 में हेडफोन जैक फ़ीचर नहीं दिया गया था। लेकिन नए नोकियाय 3310 में इस फ़ीचर ने अपनी जगह बना ली है। इस फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिया गया है और यह एमपी3 प्लेयर के साथ-साथ एफएम रेडियो भी सपोर्ट करता है।

नए कलर वेरिएंट
नया नोकिया 3310 पूरी तरह से नए अवतार में उपलब्ध होगा और कंपनी ने इसे नए कलर वेरिएंट में पेश किया है। नोकिया 3310 स्मार्टफोन ग्लॉस फिनिश वाले वार्म रेड और यलो कलर व मैटे फिनिश वाले डार्क ब्लू और ग्रे कलर में मिलेगा।

स्नेक गेम
नोकिया 3310 के साथ लोकप्रिय स्नेक गेम की भी वापसी हुई है। एचएमडी ग्लोबल ने लॉन्च इवेंट में स्नेक गेम के अपडेट के साथ आने की पुष्टि की। कंपनी ने बताया कि नए स्नेक गेम को कलर स्क्रीन के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि स्नेक गेम मैसेंजर ऐप के ज़रिए भी उपलब्ध होगा।

माइक्रो-यूएसबी पोर्ट
नए नोकिया 3310 से पिन चार्जर की छुट्टी कर दी गई है। ओरिजिनल वेरिएंट में पिन चार्जर दिया गया था। नया फोन एक माइक्रो-यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है।

इसमें 2.4 इंच का क्यूवीजीए डिस्प्ले है। हैंडसेट 2जी कनेक्टिविटी के साथ आता है और नोकिया 30+ ओएस पर चलेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 एमबी है और आप 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Good build quality
  • Great battery life
  • Bad
  • High price tag
  • Disappointing 'Snake' game
  • Average camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

स्टोरेज

16एमबी

बैटरी क्षमता

1200 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.