Nokia फोन खरीदने के लिए मारामारी! लॉन्‍च होते ही आउट ऑफ स्‍टॉक हुआ Nokia 3210 4G

Nokia 3210 2024 : कंपनी ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि उनकी फैक्ट्री डिमांड को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया का फोन चीन में हुआ आउट ऑफ स्‍टॉक
  • Nokia 3210 के नए मॉडल की सभी यूनिट्स बिकीं
  • कंपनी ने कहा पूूरी क्षमता से कर रहे हैं काम
Nokia ने हाल ही में अपनी 25वीं सालगिरह पर Nokia 3210 को ग्‍लोबली लॉन्‍च किया। चीन में भी इस डिवाइस को लॉन्‍च किया गया, जहां लोगों ने इसे पसंद किया है। नया नोकिया फोन लॉन्‍च के फौरन बाद धड़ाधड़ बिक गया। लोगों में इस डिवाइस को खरीदने के लिए मारामारी वाली स्थिति दिख रही है। फ‍िलहाल Nokia 3210 4G का कोई भी वेरिएंट उपलब्‍ध नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, फोन को सिर्फ 4,028 रुपये में पेश किया गया था। 8 मई को लॉन्‍च होने के दो दिनों में ही Nokia 3210 के तीनों कलर वेरिएंट- ब्‍लैक, ब्‍लू और गोल्‍ड, सोल्‍ड आउट हो गए हैं। 

नोकिया के ऑफ‍िशियल वीबो (Weibo) हैंडल पर यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि उनकी फैक्ट्री डिमांड को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से काम कर रही है। नया नोकिया फोन, 31 मई को रात 8 बजे तक स्‍टॉक में आ जाएगा। 

Nokia 3210 4G का डिजाइन काफी हद तक पिछले मॉडल से मिलता-जुलता है। सिर्फ कुछ मॉडर्न अपग्रेड्स इसे दिए गए हैं। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और बैक में 2 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है। USB Type-C पोर्ट भी इसमें लगाया गया है। चीन पर फोकस करते हुए नोकिया ने इस फोन में Alipay मोबाइल पेमेंट का सपोर्ट भी दिया है। 
 

Nokia 3210 (2024) Specifications

Nokia 3210 (2024) में 2.4 इंच का TFT LCD डिस्प्ले है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Unisoc T107 चिपसेट है। फोन S30+ सिस्टम पर ऑपरेट करता है। इसमें रैम और स्टोरेज की बात करें तो Nokia 3210 (2024) में 64MB रैम, और 128MB स्टोरेज दी गई है। इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth 5.0 का सपोर्ट है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग की बात की जाए तो नोकिया का यह फीचर फोन 1,450mAh बैटरी से लैस है। कंपनी के अनुसार, यह 9.8 घंटे का टॉकटाइम दे सकता है। फोन में चार्जिंग के लिए USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें कई और फीचर्स मिल जाते हैं। फोन में FM रेडियो, MP3 प्लेयर का सपोर्ट भी है। साथ ही इसमें क्लासिक स्नेक गेम भी डाला गया है। फोन में क्लाउड ऐप्स जैसे YouTube Shorts, News, Weather Updates आदि का सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  2. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  2. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  7. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  9. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  10. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.