Nokia 3 को अगस्त तक मिलेगा एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा अपडेट

Nokia 3 को लॉन्च करते वक्त एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया था कि इस फोन को भविष्य में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। अब कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 1 अगस्त 2017 10:26 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास ने दी जानकारी
  • गस्त महीने के आखिर तक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा
  • Nokia 3 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था
Nokia 3 को लॉन्च करते वक्त एचएमडी ग्लोबल ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया था कि इस फोन को भविष्य में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा। अब कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तारीख का भी ऐलान कर दिया है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के मुख्य प्रोडक्ट अधिकारी जूहो सरविकास ने बताया है कि नोकिया 3 को अगस्त महीने के आखिर तक एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अपडेट मिलेगा।

बता दें कि Nokia 3 को पिछले महीने ही भारत में लॉन्च किया गया था। यह नोकिया ब्रांड के अन्य एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 5 और नोकिया 6 से ज़्यादा सस्ता है। बाकी दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन अभी मार्केट में नहीं उपलब्ध कराए गए हैं। लॉन्च इवेंट में जानकारी दी गई थी कि नोकिया 5 और नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आएंगे। हालांकि, नोकिया 3 को आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.0 पर चलता है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसे भी लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा कर दिया है।

नोकिया 3 का रिव्यू

नोकिया 3 भारत में 9,499 रुपये में बिकता है। नोकिया को हमने हाल ही में रिव्यू किया था। यह दिखने में एक अच्छा हैंडसेट है और आपको 4जी के साथ वीओएलटीई सपोर्ट मिलेगा। एक और अच्छी बात यह है कि कंपनी ने भविष्य में एंड्रॉयड अपडेट का वादा किया है, यानी एंड्रॉयड ओ की भी अपडेट की संभावना है। हर डिपार्टमेंट में इसकी परफॉर्मेंस और कैमरा इसके पक्ष में नहीं जाते। हमें फिंगरप्रिंट सेंसर की भी कमी खली, इसे अब आम फीचर होना चाहिए। हमारे विचार से नोकिया 3 पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र के लिए बना है, अगर आप इसे पास के दुकान से खरीदने में सफल रहे तो।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैटे ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में मिलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 3 Android Update, Nokia 3 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.