Nokia 3 को मिला बेहद ही अहम अपडेट

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3 स्मार्टफोन के लिए मासिक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। इस एंड्रॉयड अपडेट को पिछले हफ्ते ही जारी किया गया था।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2017 16:29 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन के लिए मासिक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी
  • यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ आता है
  • यह अपडेट अब भी एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3 स्मार्टफोन के लिए मासिक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। इस एंड्रॉयड अपडेट को पिछले हफ्ते ही जारी किया गया था। यह गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट के साथ आता है। हालांकि, यह अपडेट अब भी एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित है। नए अपडेट के बाद एचएमडी ग्लोबल का Nokia 3 अब पहले की तुलना में और ज़्यादा सुरक्षित हो गया है। देखा जाए तो कई महंगे और फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी अब तक दिसंबर महीने का सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिला है। इस अपडेट में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही स्मार्टफोन को मासिक अपडेट देने का वादा किया था।

लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के अलावा दिसंबर अपडेट में बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी है। नोकिया 3 के यूज़र इंटरफेस में भी कुछ नई चीज़ें जोड़ी गई हैं। नया अपडेट ओटीए डाउनलोड है। यह 345.4 एमबी का है और भारत में नोकिया 3 के यूज़र के लिए भी उपलब्ध है।

हमने पिछले हफ्ते ही जानकारी दी थी कि नोकिया 3 को सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलेगा। एचएमडी ग्लोबल की ओर से एंड्रॉयड 7.1.2 अपडेट नहीं दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही नोकिया 5 और नोकिया 6 के लिए ओरियो बीटा बिल्ड जारी करेगी।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • Bad
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2630 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.