नोकिया 3, नोकिया 6 और नोकिया 6 को एंड्रॉयड ओ अपडेट मिलना तय

खबर है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 को भविष्य में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिलेगा। बता दें कि गूगल अभी एंड्रॉयड ओ सिस्टम की बीटा टेस्टिंग कर रही है।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 2 जून 2017 11:02 IST
ख़ास बातें
  • बता दें कि गूगल अभी एंड्रॉयड ओ सिस्टम की बीटा टेस्टिंग कर रही है
  • एंड्रॉयड ओ के फाइनल बिल्ड आने में अभी लगेगा वक्त
  • नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 जल्द होंगे भारत में लॉन्च
खबर है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि Nokia 3, Nokia 5 और Nokia 6 को भविष्य में लेटेस्ट एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिलेगा। बता दें कि गूगल अभी एंड्रॉयड ओ सिस्टम की बीटा टेस्टिंग कर रही है।

एचएमडी ग्लोबल ने अपडेट की जानकारी टेकरडार को दी। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "गूगल द्वारा स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को लेटेस्ट ओएस उपलब्ध कराए जाते ही हमारे सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओ का अपडेट दिया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल अपने ग्राहकों मासिक तौर पर एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। "
Advertisement

गूगल ने मार्च महीने में दुनिया भर के लिए डेवलपर्स के लिए एंड्रॉयड ओ डेवलपर प्रिव्यू ज़ारी किया था। आई/ओ 2017 वार्षिक डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में डेवलेपर प्रिव्यू 2 रिलीज़ किया गया। पिक्चर-इन-पिक्चर जैसे फ़ीचर के अलावा, नोटिफिकेशन चैनल और बेहतर कीबोर्ड नेविगेशन के बारे में तब जानकारी मिली थी जब गूगल ने एंड्रॉयड ओ का पहला डेवलेपर प्रिव्यू जारी किया था। गूगल ने एक नए फ़ीचर स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन के बारे में भी जानकारी दी। यह नया फ़ीचर मशीन लर्निंग के जरिए कॉपी और पेस्ट में सुधार करता है। यह फ़ीचर स्क्रीन पर संदर्भ की पहचान कर, जैसे कि एड्रेस होने क स्थिति में डबल टैप कर पूरे टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन डॉट डेवलेपर के लिए एक नया तरीका है जिससे वे ऐप पर एक्टिविटी के बारे में यूज़र को नोटिफाई कर पाएंगे।

कंपनी द्वारा एंड्रॉयड ओ के फाइनल बिल्ड को अगले कुछ महीने में रिलीज किए जाने की उम्मीद बेहद कम है। इसका मतलब है कि नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को साल के अंत तक ही एंड्रॉयड ओ का अपडेट मिल पाएगा।
Advertisement

Nokia 3310 (2017) के बाद एचएमडी ग्लोबल जल्द ही भारत में  Nokia 6, Nokia 5 और Nokia 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 16,000, 13,000 और 10,000 रुपये रहने की संभावना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  3. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  4. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.