Nokia 3.4, Nokia 5.4 फोन भारत में 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Nokia 5.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन डस्क और पोलर नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.4 और Nokia 3.4 में 6.39-इंच एचडी+ डिस्प्ले मौजूद है
  • नोकिया 5.4 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • नोकिया 3.4 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है

Nokia 5.4 की सेल 17 फरवरी से शुरू होगी

Nokia 5.4 और Nokia 3.4 को भारत में Nokia मोबाइल ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global के लेटेस्ट बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया 5.4 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जबकि नोकिया 3.4 फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस हैं और दोनों में ही सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नोकिया 5.4 फोन और नोकिया3.2 एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आते हैं, लेकिन इन्हें जल्द ही एंड्रॉयड 11अपग्रेड प्राप्त कराया जाएगा। दोनों ही कंपनी को एचएमडी ग्लोबल कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया गया है, जिससे पहले इसे पिछले साल यूरोपियन मार्केट में लाया गया था।
 

Nokia 5.4, Nokia 3.4: Price in India, availability

Nokia 5.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। यह फोन डस्क और पोलर नाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी सेल 17 फरवरी से Flipkart और Nokia India वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।

Nokia 3.4 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है, जो कि चारकोल, डस्क और फजॉर्ड कलर ऑप्शन के साथ आता है। फोन की प्री-बुकिंग नोकिया वेबसाइट पर शुरू हो  चुकी है, जबकि असल सेल 20 फरवरी से शुरू होगी। इसे आप Nokia वेबसाइट, Amazon, Flipkart और प्रमुख रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Nokia brand लाइसेंस कंपनी HMD Global ने Nokia Power Earbuds Lite को भी पेश किया है, जिसकी सेल 17 फरवरी से शुरू होगी। यह बड्स आपको चारकोल और स्नो कलर ऑप्शन में मिलेंगे। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 3,599 रुपये है और इसे आप Nokia वेबसाइट और Amazon से खरीद सकते हैं। प्रीप-बुकिंग के जरिए आपको इस पर 1,600 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।
Advertisement

याद दिला दें, नोकिया 5.4 स्मार्टफोन को यूरोप में दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जबकि नोकिया 3.4 फोन यूरोप में सितंबर में पेश किया गया था।
 

Nokia 5.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 5.4 एंड्रॉयड 10 पर काम करता है, जिसे एंड्रॉयड 11 अपडेट भी भविष्य में प्राप्त कराया जाएगा। फोन में आपको 6.39 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम से लैस है। स्टोरेज की बात करें, तो फोन में 64 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको नोकिया 5.4 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी विकल्प में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा आपको इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। सेंसर में एमिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप मौजूद है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसके साथ 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन का डायमेंशन 160.97x75.99x8.7mm और भार 181 ग्राम है।
Advertisement
 

Nokia 3.4 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 3.4 एंड्रॉयड 10 पर चलता है, जिसे भी भविष्य में एंड्रॉयड 11 अपडेट प्राप्त कराया जाएगा। इसमें 6.39-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 400 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट मिलता है, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों के साथ। Nokia 3.4 में 64 जीबी स्टोरेज मिलती है और स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लाता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसे एलईडी फ्लैश के साथ जोड़ा गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Nokia 3.4 में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है। सेल्फी कैमरा होल-पंच कटआउट के अंदर सेट है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में नोकिया 3.4 फोन नोकिया 5.4 के समान है। नोकिया 3.4 फोन में भी 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 5 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.97x75.99x8.7mm और वज़न 180 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Classy design
  • Guaranteed Android updates
  • No bloatware
  • H-Log video support
  • Bad
  • HD+ display only
  • UI can be sluggish
  • Poor quality ultra-wide camera
  • No compass
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Guaranteed Android updates
  • Good build quality
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Average battery life
  • Bundled charger is slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.