Nokia 3.2 जल्द होगा भारत में लॉन्च, टीज़र ज़ारी

HMD Global ने नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से नए नोकिया फोन को भारत में लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया गया है। फोन में लंबी स्क्रीन और बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2019 14:13 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Nokia 3.2
  • Nokia 3.2 को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था
Nokia 3.2 फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था। अब इस फोन को भारत में लाने की तैयारी हो रही है। इस फोन का टीज़र ज़ारी कर दिया गया है। ट्विटर पर कंपनी #ViewMoreDoMore हैशटैग के साथ इसे प्रमोट कर रही है। फोन को पहले नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। अब टीज़र ज़ारी कर दिए गए हैं जो इस फोन के जल्द ही लॉन्च होने की ओर इशारा है। HMD Global ने हाल ही में भारतीय मार्केट में Nokia 4.2 स्मार्टफोन को भी उतारा। नए Nokia स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन है और पावर बटन में ही नोटिफिकेशन लाइट है।

HMD Global ने नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से नए नोकिया फोन को भारत में लॉन्च करने का टीज़र ज़ारी किया गया है। फोन में लंबी स्क्रीन और बड़ी बैटरी होने का दावा किया गया है, उम्मीद है कि यह Nokia 3.2 फोन ही है। इस फोन को सबसे पहले MWC 2019 में लॉन्च किया गया था। यह 6.26 इंच के डिस्प्ले और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। Nokia 4.2 के साथ मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में Nokia 3.2 को भी लॉन्च किया गया था। नोकिया 4.2 को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, अब Nokia 3.2 को लाने की तैयारी है।

याद करा दें कि नोकिया 3.2 के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 139 डॉलर (करीब 9,900 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसके 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 169 डॉलर (करीब 12,000 रुपये) है।
 

Nokia 3.2 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का एक मात्र सेंसर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा।
Advertisement

4,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी। कंपनी का दावा है कि यह करीब दो दिनों तक साथ देगी। नोकिया 3.2 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। बता दें कि नोकिया 3.2 के महंगे वेरिएंट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसकी लंबाई-चौड़ाई 159.44 x 76.24 x 8.60 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • Bad
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.