Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ

सभी फोन में एक समर्पित AI असिस्टेंट बटन मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जुलाई 2026 08:41 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 215 4G (2026) फोन में 2.8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है।
  • सभी फोन में 1,450mAh की बैटरी मिलती है।
  • फोन में FM फीचर भी है।

Nokia की ओर से मार्केट में चार नए फीचर फोन लॉन्च किए गए हैं।

Photo Credit: HMD

Nokia की ओर से मार्केट में चार नए फीचर फोन लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G, और Nokia 200 4G को मार्केट में उतारा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें 4G कनेक्टिविटी दी गई है। ये S30+ OS पर रन करते हैं। फोन में 1450mAh की बैटरी है। इनका खास फीचर इनका AI असिस्टेंट है। कंपनी ने इनके अंदर AI असिस्टेंट के लिए स्पेशल बटन दिया है जिसके माध्यम से वॉयस कमांड भी दी जा सकती है। आइए जानते हैं इन नए लॉन्च हुए नोकिया फीचर फोन की सभी खास बातें। 

Price
Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G, और Nokia 200 4G की कीमत के बारे में कंपनी अभी तक खुलासा नहीं किया है। ये सभी मॉडल्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। आइए जानते हैं इन सभी के स्पेसिफिकेशंस डिटेल। 

Advertisement

Nokia 235 4G (2026)
Nokia 235 4G (2026) में कंपनी ने 2.8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया है। फोन में QVGA रिजॉल्यूशन मिलता है। इस फोन में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ में 64MB की रैम, और 128MB की स्टोरेज दी गई है। फोन में 32GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ LED फ्लैश भी मिल जाता है। फोन में सेल्फी के लिए VGA कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में 1,450mAh की बैटरी है जो 10 घंटे तक चल सकती है। फोन 12 दिन स्टैंडबाय में रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प दिया गया है। फोन में FM सपोर्ट भी है। 

Nokia 215 4G (2026) 
Nokia 215 4G (2026) फोन में 2.8 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। फोन में QVGA रिजॉल्यूशन है। इसमें S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। जिसके साथ में 64MB की रैम, और 128MB की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प दिया गया है। फोन में 1,450mAh की बैटरी मिलती है। इसमें भी सिंगल कैमरा है। फ्रंट में VGA कैमरा लगा है। फोन में 32GB तक माइक्रोएसडी कार्ड लग सकता है। फोन में FM फीचर भी है। इसके डाइमेंशन 128.8 x 55 x 12.8mm और वजन 104 ग्राम है। 

Nokia 210 4G
Nokia 210 4G फीचर फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले मिलता है। फोन में रियर और फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है। LED फ्लैश लाइट भी दी गई है। यह फोन भी S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। साथ में 64MB की रैम, और 128MB की स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प दिया गया है। फोन में 1,450mAh की बैटरी मिलती है। डाइमेंशन 126.07 x 50.5 x 13.95mm और वजन 92.7 ग्राम है। 

Advertisement

Nokia 200 4G 
Nokia 200 4G में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। फोन में S30+ OS दिया गया है। यह 32GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है जिसके लिए माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना होगा। फोन में 1,450mAh की बैटरी है। यह 13 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm हेडफोन जैक, और USB-C का सपोर्ट है। डाइमेंशन 126.07 x 50.5 x 13.95mm और वजन 92.3 ग्राम है। सभी फोन में एक समर्पित AI असिस्टेंट बटन मिलता है जिसके माध्यम से कई फंक्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि टॉर्च, रिमाइंडर, अलार्म, और कॉलिंग आदि। वॉइस कमांड देकर इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.