नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम फ़ीचर फोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2015 14:06 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने दो नए फ़ीचर फोन नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम पेश किए हैं। दोनों ही हैंडसेट की कीमत 55 डॉलर (करीब 3,700 रुपये) है। आपको बता दें कि इसमें स्थानीय टैक्स और छूट शामिल नहीं है।

नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम की बिक्री भारत में अगले महीने से शुरू होगी। खबर लिखे जाने तक इन हैंडसेट को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया था।

माइक्रोसॉफ्ट ने इन हैंडसेट को 'प्रीमियम क्वालिटी इंटरनेट फ़ीचर फोन' का तमगा दिया है। नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम की सबसे बड़ी खासियत 2 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे हैं। इसके अलावा दोनों ही हैंडसेट सेंडब्लास्टेड एल्यूमीनियम कवर के साथ आते हैं।

दोनों ही फोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ सिम कार्ड स्लॉट का है। नोकिया 230 डुअल सिम में दो सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। दोनों ही हैंडसेट में यूज़र माइक्रो-सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे और यह नोकिया सीरीज 30+ ओएस पर चलेंगे।
Advertisement
 

नोकिया 230 और नोकिया 230 डुअल सिम में 2.8 इंच के क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले हैं। इनमें 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो हैंडसेट में जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ वी3.0, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मौजूद हैं।
Advertisement

माइक्रोसॉफ्ट ने इन हैंडसेट में 1200 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया है कि यह 23 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। डुअल-सिम मॉडल की बैटरी 22 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और सिंगल सिम वेरिएंट 27 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। नोकिया 230 का डाइमेंशन 124.6x53.4x10.9 मिलीमीटर है और वज़न 92 ग्राम। दोनों ही हैंडसेट ग्लॉसी ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  2. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  3. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  4. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  5. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  7. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  8. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  9. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  10. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.