Nokia 2.4, Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus को नया अपडेट मिलने की खबर

Nokia 2.4 अपडेट के अलावा, Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को भी कथित रूप से लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। नोकिया 6.1 यूज़र्स के लिए लेटेस्ट पैच का साइज़ 32.89 एमबी है, जबकि नोकिया 7 प्लस के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच का साइज़ 32.46एमबी है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2020 14:36 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.4 अपडेट का बिल्ड नंबर v1.130 है
  • Nokia 7 Plus के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच का साइज़ 32.46 एमबी है
  • इस अपडेट को मैनुअली भी डाउनलोड किया जा सकता है

Nokia 6.1 को भी मिला दिसंबर सिक्योरिटी पैच

Nokia 2.4 स्मार्टफोन को कथित रूप से नया अपडेट प्राप्त हुआ है। इस अपडेट का बिल्ड नंबर v1.130 है, जो कि कुछ सुधार और यूआई बदलाव से लैस है। इसके अलावा, यह दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है, जिसका फाइल साइज़ 1.36GB है। Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को कथित रूप से दिसंबर 2020 सिक्योरिटी पैच हासिल हुआ है। यदि आपको अब तक इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप सेटिंग्स में जाकर भी इसे मैनुअली अपडेट कर सकते हैं।

Nokiamob की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 2.4 स्मार्टफोन को नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जो कि सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स और यूआई बदलावों से लैस है। इस अपडेट का साइज़ 1.36 जीबी है और यह अपडेट दिसंबर सिक्योरिटी पैच से लैस है। अपडेट को लेकर यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह इस अपडेट को चार्जिंग के दौरान मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में ही डाउनलोड करें। रिपोर्ट बताती है कि यह अपडेट को दुनिया भर के हैंडसेट पर देखा जा रहा है, तो हो सकता है कि इसे रैंडम यूज़र्स के लिए फेज़ मैनर में रोलआउट किया जा रहा हो। ऐसे में सभी यूज़र्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

Nokia 2.4 अपडेट के अलावा, Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को भी कथित रूप से लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है। नोकिया 6.1 यूज़र्स के लिए लेटेस्ट पैच का साइज़ 32.89 एमबी है, जबकि नोकिया 7 प्लस के लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच का साइज़ 32.46एमबी है।

सभी यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह अपने हैंडसेट की सिक्योरिटी को अप-टू-डेट रखने के लिए हैंडसेट में सिक्योरिटी पैच आते ही उसे अपडेट कर लें। नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने की लॉन्च किया गया है, जिसके 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,399 रुपये है। यह खरीद के लिए Amazon, Flipkart, Nokia ऑनलाइन स्टोर्स और पार्टनर ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के डुअल रियर कैमरा सेटअप और 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Decent battery life
  • Lean software with guaranteed updates
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Underwhelming performance
  • Weak display brightness, viewing angles
  • Very slow charging
  • A bit pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 7 Plus, December 2020 Patch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  4. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  8. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  9. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  10. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.