Nokia 2.2 और Nokia 3.2 की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Nokia 3.2, Nokia 2.2 Price Cut: नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 की कीमत में कटौती कर दी गई है। जानें हैंडसेट के नए दाम के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2019 10:49 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3.2 में 6.26 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है
  • 3,000 एमएएच की बैटरी से लैस है नोकिया 2.2
  • Flipkart, नोकिया वेबसाइट पर नई कीमत के साथ लिस्ट हैं Nokia 2.2, Nokia 3.2

Nokia 2.2, Nokia 3.2 Price Cut: नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 की कीमतों में कटौती

Nokia 2.2, Nokia 3.2 Price Cut: नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। Nokia ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट की कीमत में कटौती कर दी गई है। याद करा दें कि Nokia 2.2 को 7,699 रुपये और Nokia 3.2 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कीमत में कटौती के बाद नोकिया 2.2 और नोकिया 3.2 को 6,599 रुपये और 7,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब Nokia 3.2 की कीमत में 500 रुपये और Nokia 2.2 की कीमत में 1,100 रुपये की कटौती की गई है।

याद करा दें कि नोकिया 2.2 को इस साल जून में तो वहीं नोकिया 3.2 को इस साल मई में भारतीय बाजार में उतारा गया था। कीमत में कटौती के बाद, नोकिया 2.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,599 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,599 रुपये में बेचा जाएगा। Nokia ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट नई कीमत के साथ Flipkart और नोकिया वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सुविधा के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई के अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
Advertisement

नोकिया वेबसाइट पर 2,200 रुपये का कैशबैक और Jio यूज़र्स को 100 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। अब बात नोकिया 3.2 की। कटौती के बाद Nokia 3.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,499 रुपये में बेचा जाएगा। याद करा दें कि पिछले महीने भी नोकिया 3.2 की कीमत में कटौती की गई थी और कटौती के बाद यह क्रमश: 7,999 रुपये और 8,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो 2,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक (Vodafone और Idea यूज़र्स को 50 रुपये के 50 वाउचर) मिलेगा। साथ ही 9 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है। कीमत में कटौती के बाद नई कीमत ऑनलाइन लाइव हैं, लेकिन कंपनी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह कटौती स्थायी है या अस्थायी। हमने HMD Global से संपर्क किया है, जवाब आने के बाद हम कॉपी को अपडेट करेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with guaranteed updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Lacks fingerprint scanner
  • Slow face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • All-day battery life
  • Stock Android with no bloatware
  • Bad
  • Poor performance
  • Cameras lack features
  • Base variant lacks a fingerprint sensor
  • Large and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.