800mAh बैटरी, 1.77 इंच डिस्प्ले के साथ Nokia 105 African Edition फीचर फोन लॉन्च

Nokia 105 African Edition में 2000 कॉन्टेक्ट्स को रखा जा सकता है। इसके अलावा फोन की मेमोरी में 500 SMS मैसेज भी स्टोर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2022 20:33 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 105 फीचर फोन Series S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
  • नोकिया 105 के अफ्रीकन एडिशन में 2G कनेक्टिविटी है।
  • फोन में 10 गेम पहले से ही इंस्टॉल किए गए मिलते हैं।

Nokia 105 दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फीचर फोन में सबसे आगे है।

Nokia ने अफ्रीका में अपना नया फीचर फोन Nokia 105 African Edition लॉन्च किया है। यूं तो कंपनी ने नोकिया 105 को 2019 में ही लॉन्च कर दिया था लेकिन उसके बाद पिछले साल इसका 4G वर्जन सामने आया। अब 2022 में HMD Global ने इसका अफ्रीकन एडिशन लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अफ्रीका के लिए डिजाइन किया है। नोकिया के फीचर फोन हमेशा से ही टिकाऊ हैंडसेट्स के रूप में जाने जाते हैं और यह नया फीचर फोन भी कुछ ऐसे ही डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है।  
 

Nokia 105 African Edition price, availability

Nokia 105 African Edition का प्राइस अभी तक कंपनी की ओर से जारी नहीं किया गया है। यह फोन अफ्रीका में लॉन्च किया गया है और रिटेल स्टोर्स से जल्द ही खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा फोन को नोकिया की ऑफिशिअल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। यह दो कलर वेरिएंट्स- चारकोल और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा। 
Advertisement
 

Nokia 105 African Edition specifications

Nokia 105 African Edition के स्पेसिफिकेशन्स में 1.77 इंच की QVGA स्क्रीन मिलती है। यह एक डुअल सिम फोन है और इसका बैक पैनल पॉलीकार्बोनेट से बना है। नोकिया के इस लेटेस्ट फीचर फोन में unisoc 6531E प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4MB रैम के साथ पेअर किया गया है। फोन में स्टोरेज भी 4MB की ही दी गई है। नोकिया 105 के अफ्रीकन एडिशन में 2G कनेक्टिविटी है और यह Series S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 10 गेम पहले से ही इंस्टॉल किए गए मिलते हैं जिनमें पॉपुलर Snake Game भी है। 

इसके पावर बैकअप फीचर्स की बात करें तो इस फीचर फोन में 800mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह फोन को 18 दिन तक स्टैंडबाय मोड में चालू रख सकती है। वहीं, अगर इसके टॉक टाइम बैकअप की बात करें तो यह 12 घंटे तक कॉलिंग का बैकअप दे सकती है। बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन के साथ माइक्रोयूएसबी कनेक्टर दिया गया है। फोन के टॉप कॉर्नर पर बिल्ट इन टॉर्चलाइट भी दी गई है। 
Advertisement

Nokia 105 African Edition में कुछ अन्य फीचर्स जैसे फोनबुक भी मिलती है जिसमें 2000 कॉन्टेक्ट्स को रखा जा सकता है। इसके अलावा फोन की मेमोरी में 500 SMS मैसेज भी स्टोर किए जा सकते हैं। फोन के डायमेंशन 121 x 14.5 x 50mm हैं और इसका वजन केवल 10 ग्राम बताया गया है। बात जब फीचर फोन की आती है तो Nokia 105 दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले फीचर फोन में सबसे आगे है और इसका यह नया एडिशन भी इतना ही पॉपुलर होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.