इंटरनल स्टोरेज है 8GB से कम तो नहीं मिलेगा Windows 10 Mobile अपडेट

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 26 अगस्त 2015 19:03 IST
अगर आपके पास विंडोज फोन (Windows Phone) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला हैंडसेट है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 8GB से कम है तो विंडोज 10 मोबाइल (Windows 10 Mobile) सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की उम्मीद ना करें।

Microsoft ने इस बारे में जानकारी Windows 10 के एक इंफॉर्मेशन पेज पर दी। कंपनी ने कहा है कि Windows 10 Mobile उन हैंडसेट के लिए उपयुक्त नहीं है जिनकी इनबिल्ट स्टोरेज 4GB है, चाहे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट हो या नहीं। आधिकारिक तौर पर अपडेट के लिए 8GB अनिवार्य है।

इस हार्डवेयर ज़रूरत के कारण ज्यादातर नए Windows Phone हैंडसेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पर कुछ स्मार्टफोन ऐसे हैं जिन्हें अपडेट नहीं मिलेगा। नई ज़रूरत के कारण प्रभावित होने वाले हैंडसेट में लूमिया 530 (Lumia 530), कज़ाम थंडर 450डबल्यू (Kazam Thunder 450W), कज़ाम थंडर 450डबल्यूएल (Kazam Thunder 450WL), कार्बन टाइटेनियम विंड डबल्यू4 (Karbonn Titanium Wind W4), सेल्कॉन विन 400 (Celkon Win 400), आईबॉल एंडी4एल प्लस (iBall Andi4L Pulse), ब्लू विन जेआर एलटीई (BLU Win JR LTE) और येज़ बिली 4 (Yezz Billy 4) शामिल हैं।

Microsoft ने मार्च महीने में विस्तृत तौर पर बताया था कि जिन स्मार्टफोन में 512MB का रैम (RAM) और 4GB की इंटरनल स्टोरेज (डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट होना चाहिए) है, उन्हें Windows 10 Mobile का अपेडट मिलेगा। लेकिन अब ऐसा लगता है कि अपडेट के लिए कम से कम 8GB इंटरनल स्टोरेज की ज़रूरत पड़ेगी। हमने इस बारे में Microsoft से स्पष्टिकरण भी मांगा, लेकिन कंपनी ने जवाब में कहा कि उसके पास फिलहाल कुछ और बताने को नहीं है।

इस महीने की शुरुआत में मोबाइल निर्माता कंपनी Kazam ने WMPowerUser को बताया था कि उसके Windows Phone हैंडसेट Thunder 450W और 450WL पर Windows 10 Mobile अपडेट नहीं मिलेंगे, क्योंकि उनकी इंटरनल स्टोरेज 4GB है। आपको बता दें कि दोनों ही स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट (32GB तक) मौजूद है।
Advertisement

अपनी वेबसाइट पर Microsoft ने पहले ही जानकारी दी है कि Lumia 430, Lumia 435, Lumia 532, Lumia 535, Lumia 540, Lumia 635 (1GB RAM), Lumia 640, Lumia 640 XL, Lumia 735, Lumia 830 और Lumia 930 को सबसे पहले Windows 10 Mobile सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.