• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • नेक्स्टबिट भारत में लॉन्च करेगी क्लाउड स्टोरेज वाला 'रॉबिन' स्मार्टफोन

नेक्स्टबिट भारत में लॉन्च करेगी क्लाउड स्टोरेज वाला 'रॉबिन' स्मार्टफोन

नेक्स्टबिट भारत में लॉन्च करेगी क्लाउड स्टोरेज वाला 'रॉबिन' स्मार्टफोन
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को की कंपनी नेक्स्टबिट ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी मई में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पहला फोन 'नेक्स्टबिट रॉबिन' के नाम से लॉन्च करेगी। कंपनी इससे पहले 'क्लाउड फर्स्ट' नाम से एंड्रॉयड स्मार्टफोन बना चुकी है।

यह स्मार्टफोन अमेरिका के बाजारों में पहले ही 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में आज के यूजर की मांग के हिसाब से सभी टॉप स्पेसिफिकेशन होने का दावा किया गया है। इसकी सबसे अहम खासियत है स्मार्टफोन में यूजर को एक सीमित स्टोरेज से अलग क्लाउड बेस्ड स्टोरेज मिलेगी।  रॉबिन को कंपनी ने आम यूज़र को लिमिटेड स्टोरेज से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया है। नेक्स्टबिट क्लाउड स्टोरेज के जरिए इस समस्या का हल करेगा। जब भी रॉबिन स्मार्टफोन चार्ज़र और वाई-फाई नेटवर्क के कनेक्टेड होगा तो डिवाइस आपके लोकल डेटा को क्लाउड पर स्टोर कर देगा। इसके अलावा, यूजर को सभी सिक्योरिटी और सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे।
 

अमेरिका में उपलब्ध नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। यह फोन प्लास्टिक बॉडी से बना है। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में क्वालकॉम हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर दिया गया है। रॉबिन में 3 जीबी रैम है। फोन में इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और 100 जीबी की क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगी। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।  इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nextbit, Nextbit smartphone, Nextbit robin
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »