• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्टोरेज की परेशानी खत्म करने वाला फोन भारत में भी मिलेगा, बुकिंग शुरू

स्टोरेज की परेशानी खत्म करने वाला फोन भारत में भी मिलेगा, बुकिंग शुरू

स्टोरेज की परेशानी खत्म करने वाला फोन भारत में भी मिलेगा, बुकिंग शुरू
विज्ञापन
'क्लाउड फर्स्ट' स्मार्टफोन नेक्स्टबिट रॉबिन की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत के साथ कई अन्य देशों में शुरू हो गई है। हैंडसेट की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) से शुरू होगी और इसे भारत में मंगाने के लिए अतिरिक्त 70 डॉलर (करीब 4,600 रुपये) देने पड़ेंगे।

रॉबिन स्मार्टफोन में फ्लैगशिप डिवाइस वाले स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं और इसे किकस्टार्टर कैंपेन के लिए जरिए बेचा जा रहा है। रॉबिन को कंपनी ने आम यूज़र को लिमिटेड स्टोरेज से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया है। नेक्स्टबिट क्लाउड स्टोरेज के जरिए इस समस्या का हल करेगा।

कंपनी सभी रॉबिन यूज़र को 100 जीबी का प्राइवेट स्टोरेज बॉक्स देगी। जब भी रॉबिन स्मार्टफोन चार्ज़र और वाई-फाई नेटवर्क के कनेक्टेड होगा तो डिवाइस आपके लोकल डेटा को क्लाउड पर स्टोर कर देगा। इस तरह से स्मार्टफोन की लोकल स्टोरेज में इजाफा हो जाएगा।

नेक्स्टबिट रॉबिन को कंपनी किकस्टार्टर प्रोग्राम के तहत पेश किया था। इसके लिए कंपनी ने 500,000 डॉलर (करीब 3.26 करोड़ रुपये) का फंडिंग गोल रखा था जिसे मार्केट से जबरदस्त समर्थन मिला। कंपनी ने ने 1,362,344 डॉलर (करीब 8.9 करोड़ रुपये) की फंडिंग पाई।  

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »