नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन खत्म करेगा आपकी स्टोरेज की परेशानी

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 2 सितंबर 2015 12:48 IST
नेक्स्टबिट ने अपना बहु-प्रतिक्षित एंड्रॉयड स्मार्टफोन 'रॉबिन' पेश कर दिया है। रॉबिन स्मार्टफोन में फ्लैगशिप डिवाइस वाले स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं और इसे किकस्टार्टर कैंपेन के लिए जरिए बेचा जा रहा है।

रॉबिन को कंपनी ने आम यूज़र को लिमिटेड स्टोरेज से होने वाली परेशानी को ध्यान में रखकर बनाया है। नेक्स्टबिट क्लाउड स्टोरेज के जरिए इस समस्या का हल करेगा।

कंपनी सभी रॉबिन यूज़र को 100जीबी का प्राइवेट स्टोरेज बॉक्स देगी। जब भी रॉबिन स्मार्टफोन चार्ज़र और वाई-फाई नेटवर्क के कनेक्टेड होगा तो डिवाइस आपके लोकल डेटा को क्लाउड पर स्टोर कर देगा। इस तरह से स्मार्टफोन की लोकल स्टोरेज में इजाफा हो जाएगा।

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह मिंट और मिडनाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, लेकिन वर्ज़न की जानकारी नहीं दी गई है। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इसपर अपलोड कर सकते हैं।
Advertisement

नेक्स्ट रॉबिन की बिक्री किकस्टार्टर प्रोग्राम के जरिए की जाएगी। कंपनी ने $500,000 का फंडिंग गोल रखा है। अगर कंपनी प्री-ऑर्डर बुकिंग से इतनी राशि नहीं जुटा पाती है तो हैंडसेट नहीं डेवलप किया जाएगा और बुकिंग करवाने वालों को पैसे लौटा दिए जाएंगे। पहले 1,000 लोगों इस स्मार्टफोन के लिए $299 (करीब 19,800 रुपये) चुकाना पड़ेगा। इसके बाद अगले 30 दिन तक $349 (करीब 23,100 रुपये) देकर डिवाइस बुक कराया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि वह इस डिवाइस को $399 (करीब 26,400 रुपये) मे बेचेगी। डिवाइस की शिपिंग जनवरी 2016 में शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.