नेक्स्टबिट रॉबिन का एक और कलर वेरिएंट भारत में उपलब्ध

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 16:24 IST
ख़ास बातें
  • एंबर कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
  • इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपये है
  • एंबर वेरिएंट के लिमिटेड एडिशन ही उपलब्ध होगा
नेक्स्टबिट ने अपने रॉबिन स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन एंबर कलर वेरिएंट आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर यह 19,999 रुपये में उपलब्ध है।

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन के लिमिटेड एडिशन वेरिएंट में रियर को ब्लैक कलर में ब्राइट रेड एंड कैप्स के साथ दिया गया है। मिंट व मिडनाइट कलर के बाद एंबर इस स्मार्टफोन का तीसरा कलर वेरिएंट है। कंपनी के मुताबिक एंबर कलर वेरिेएंट को सीमित संख्या में बनाया गया है और यह फ्लिपकार्ट के साथ-साथ नेक्स्टबिटडॉटकॉम पर भी मिलेगा।
Advertisement

हाल ही में नेक्स्टबिट रॉबिन पर सीमित समय के लिए 5,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध कराया गया था। अब यह फोन दोबारा अपनी ओरिजिनल कीमत पर उपलब्ध है। फिलहाल फ्लिपकार्ट पर पुराने फोन के एक्सचेंज ऑफर के साथ इस पर 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।


पिछले हफ्ते कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि बीटा टेस्टर के लिए अगस्त का सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध करा दिया गया है। नए अपडेट के बाद स्मार्ट स्टोरेज में वीडियो स्टोर करने का भी विकल्प मिलेगा। नेक्स्टबिट ने यह भी वादा किया है कि अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी जारी किए जाएंगे। अपडेट मिलने के बाद मल्टीटास्किंग के दौरान नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन थोड़ा ठंडा रहेगा। कंपनी ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि साल की चौथी तिमाही में एंड्रॉयड एन अपडेट जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि एंड्रॉयड एन आने से बैटरी लाइफ बेहतर होगी और कई नए फ़ीचर भी मिलेंगे।

नेक्स्टबिट रॉबिन स्मार्टफोन 5.2 इंच के फुल-एचडी (1080x1920 पिक्स्ल) डिस्प्ले के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करेगा। डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

नेक्स्टबिट रॉबिन में 2680 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इस सिंगल सिम स्मार्टफोन में एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने बताया है कि रॉबिन हैंडसेट का इस्तेमाल किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क पर किया जा सकता है। इसके अलावा डिवाइस का बूटलोडर भी अनलॉक है, यानी यूज़र अपनी चाहत से कस्टमाइज्ड रॉम भी इस पर अपलोड कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Fast charging
  • Unique cloud storage integration
  • Stereo speakers
  • Unlocked bootloader
  • Bad
  • No USB OTG; FM Radio
  • Granular controls needed for cloud syncing
  • Average battery life
  • Camera struggles with macros
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2680 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nextbit, Nextbit robin, Nextbit Robin Ember colour
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.