शाओमी मी5 के नए वेरिएंट का पता चला, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 सितंबर 2016 11:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी5एस में 5.5 इंच स्क्रीन होगा
  • इस फोन में 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा
शाओमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 काफी लोकप्रिय हुआ है और हाल ही में इस फोन के दामों में भी कटौती की गई है। अब इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में पता चला है। खबर है कि कंपनी शाओमी मी 5 के अपग्रेडेड वेरिएंट मी 5एस पर काम कर रही है। मी 5एस स्मार्टफोन में मी 5 से ज्यादा बेहतर हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन होने की जानकारी मिली है।

एंड्रॉयडप्योरडॉटकॉम की खबर के मुताबिक, मी5एस का लुक बिल्कुल शाओमी मी 5 की तरह होगा। अब इस स्मार्टफोन का एक स्क्रीनशॉट लीक हुआ है। शाओमी मी 5एस के कथित स्क्रीनशॉट से इस फोन के स्पेसिफिकेशन और दूसरी जानकारी का खुलासा हुआ है। लीक के मुताबिक, शीओमी मी 5एस में 3डी टच सपोर्ट से लैस 5.15 इंच डिस्प्ले होगा। इस फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जाएगा। इस फोन में 6 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

बात करें कैमरे की तो इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, 4 एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन, 6पी लेंस, पीडीएएफ और अपर्चर एफ/1.8 अपर्चर से लैस 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा होगा। इसके अलावा कैमरे में डार्क लाइट एनहेंसमेंट, एचडीआर और 30 फ्रेम प्रति सेंकेंड के साथ 4के रिकॉर्डिंग क्षमता जैसे फ़ीचर होंगे।

शाओमी मी 5एस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4जी, और ब्लूटूथ जैसे फ़ीचर होंगे। यह फोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है। बात करें सेंसर की तो इसमें इंफ्रारेड, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर और बैरोमीटर होंगे। लीक के मुताबिक, शाओमी मी 5एस का डाइमेंशन 144.55 x 69.2 x 7.25 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम होगा। इस फोन में 3490 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी क्वालकॉम फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी 3.0 सपोर्ट करती है और यह फोन यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

इससे पहले जुलाई में इस स्मार्टफोन की तस्वीरे  लीक हुईं थीं। इन कथित रेंडर इमेज में हैंडसेट का काले रंग का वेरिएंट नज़र आ रहा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.