नेफोस एक्स1 व नेफोस एक्स1 मैक्स स्मार्टफोन में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 सितंबर 2016 13:34 IST
ख़ास बातें
  • नेफोस एक्स1 की कीमत 199 यूरो (करीब 15,000 रुपये) है
  • नेफोस एक्स1 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,650 रुपये) है
  • दोनों ही स्मार्टफोन क्लाउड ग्रे व सनराइज़ गोल्ड कलर में मिलेंगे
मशहूर नेटवर्किंग प्रोडक्ट निर्माता टीपी-लिंक ने आईएफए 2016 में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने नेफोस एक्स1 और नेफोस एक्स1 मैक्स स्मार्टफोन पेश किए।

नेफोस एक्स1 की कीमत 199 यूरो (करीब 15,000 रुपये) जबकि नेफोस एक्स1 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,650 रुपये) है। दोनों ही स्मार्टफोन क्लाउड ग्रे व सनराइज़ गोल्ड कलर

में मिलेंगे। इन दोनों नेफोस स्मार्टफोन के चौथी तिमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नेफोस एक्स1 में 5 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 294 पीपीआई है। इस फोन में हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर एमटी 6755एम प्रोसेसर है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। लेकिन कंपनी ने 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फोन में स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस) सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इस फोन में 2250 एमएएच की बैटरी है। नेफोस एक्स1 डुअल सिम सपोर्ट करता है और दोनों सिम पर 4जी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसका डाइमेंशन 142x71x7.95 मिलीमीटर है।
Advertisement
 

वहीं बात करें नेफोस एक्स1 मैक्स की, तो इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। नेफोस एक्स1 की तरह ही नेफोस एक्स1 मैक्स में हीलियो पी10 (एमटी6755) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में 128 जीबी ततक के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में कैमरा नेफोस एक्स1 स्मार्टफोन की तरह ही है। एक्स1 मैक्स में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 153x76x7.7 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2250 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी10

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.