Motorola ला रही रोल होने वाली स्क्रीन का स्मार्टफोन! एडवांस होगा फिंगरप्रिंट स्कैनर, जानें डिटेल

कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट 2023 में पेश किया था

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 12:38 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट 2023 में पेश किया था
  • इस फोन में एक बटन दबाते ही डिस्प्ले ओपन हो जाएगा
  • Moto Rizr नाम से कंपनी ने कॉन्सेप्ट को पेश किया था।

Motorola जल्द ही एक ऐसा फोन लॉन्च कर सकती है जिसका डिस्प्ले रोल हो सकेगा।

Photo Credit: GizmoChina

Motorola जल्द ही एक ऐसा फोन लॉन्च कर सकती है जिसका डिस्प्ले रोल हो सकेगा। इस फोन में एक बटन दबाते ही डिस्प्ले ओपन हो जाएगा। यानि रोल हुआ डिस्प्ले खुल सकेगा और फिर वापस से रोल हो सकेगा। कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट 2023 में पेश किया था जिसे Moto Rizr नाम दिया गया था। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर को लेकर भी ऐसी टेक्नोलॉजी मिलेगी जिससे कि फोन की पूरी स्क्रीन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर काम करेगा न कि सिर्फ एक निश्चित जगह पर। आइए जानते हैं इस कथित फोन के बारे में अन्य डिटेल्स। 

मोटोरोला ने एक रोलेबल फोन के लिए कथित तौर पर पेटेंट दर्ज करवाया है। यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस की वेबसाइट पर इसकी जानकारी सामने (via) आई है। वेबसाइट पर संकेत मिलता है कि कंपनी का अपकमिंग रोलेबल फोन ऐसे डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें फुल-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। इससे फायदा यह होगा कि यूजर्स फोन पर कहीं भी डिस्प्ले को टच करके उसे अनलॉक कर सकेगा।
Advertisement

फिंगरप्रिंट के लिए पेटेंट को "मेनेजिंग कंसिस्टेंट फिंगरप्रिंट ऑन डिस्प्ले (fod) लोकेशन ऑन ए रोलेबल डिवाइस हेविंग मल्टीपल fod सेंसर्स" का टाइटल दिया गया है। इस पेटेंट से साफ पता चलता है मोटोराला का यह डिवाइस पूरे डिस्प्ले पर एडवांस्ड ऑथेंटिकेशन सिस्टम से लैस होगा। मोटोरोला का यह नया कॉन्सेप्ट Moto Rizr को हकीकत बनाने का है जिसे कंपनी ने कुछ महीने पहले पेश किया था। 

हालांकि अभी यह तकनीक पेटेंट स्टेज में है। इसे कमर्शियल डिवाइस में उतारने में समय लग सकता है। लेकिन इतना तो तय है कि कंपनी जल्द ही एक ऐसा डिवाइस पेश करने वाली है ऑल-स्क्रीन अनलॉकिंग फीचर के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन्स के यूजर फ्रेंडली डिजाइन को एक कदम और आगे ले जाएगा। Motorola ने रोलेबल फोन कॉन्सेप्ट को MWC 2023 में पेश किया था। इसमें 6.5 इंच का फ्लेक्सिबल डिस्प्ले दिया गया था। असल में यह फोन मूल रूप से 5 इंच डिस्प्ले के साथ बताया गया था जो कि एक बटन दबाने पर एक्सटेंड होकर 6.5 इंच का हो जाता है। उसके बाद वापस यह फोन की बैक साइड में लिपट जाता है। जिसे सेकेंडरी डिस्प्ले की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Motorola Rollable phone

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.