Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन कल होगा लॉन्च, दो कलर के हो सकते हैं ऑप्शन

अमेरिका के नेवादा में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) के दौरान कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसे Motorola Razr Fold कहा जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 22:14 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को Motorola Razr Fold कहा जा सकता है
  • इसका कैमरा लेआउट मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन्स के लगभग समान है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Motorola का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन बुधवार को लॉन्च किया जा सकता है। अमेरिका के नेवादा में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) के दौरान कंपनी ने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसे Motorola Razr Fold कहा जा  सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक टीजर वीडियो में मोटोरोला ने इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है। इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा मॉड्यूल मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन्स के डिजाइन के जैसा है। इसमें इनर स्क्रीन पर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज और हिंज दिख रहा है। 

टिप्सटर Evan Blass ने भी X पर एक पोस्ट में Motorola Razr Fold का डिजाइन शेयर किया है। इसका कैमरा लेआउट मोटोरोला के मौजूदा स्मार्टफोन्स के लगभग समान है। इसका डिजाइन आगामी Motorola Signature के जैसा दिख रहा है। इसमें स्टाइलस के लिए भी सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन को व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस टिप्सटर ने कहा है कि अमेरिका में Motorola Razr Fold का प्राइस 1,500 डॉलर (लगभग 1,35,200 रुपये) से शुरू हो सकता है। इस प्राइस पर यह पहले से मौजूद अन्य बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर दे सकता है। उदहारण के लिए, Samsung Galaxy Z Fold 7 का प्राइस लगभग 2,000 डॉलर (लगभग 1,80,000 रुपये) और Google के Pixel 10 Pro Fold का लगभग 1,500 डॉलर (लगभग 1,35,200 रुपये) से शुरू होता है। 

भारत में पिछले वर्ष जून में Motorola Razr 60 को लॉन्च किया गया था। इस फ्लिप स्मार्टफोन में 6.9 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,640 पिक्सल्स) pOLED LTPO इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.3 इंच pOLED कवर स्क्रीन (1,056 × 1,066 पिक्सल्स) 90 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X का इस्तेमाल किया गया है। Motorola Razr 60 में आउटर स्क्रीन पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में इंटरनल डिस्प्ले के ऊपर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.