Motorola का नया फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ टीज़, Motorola G100 के नाम से होगा लॉन्च!

यदि Moto Edge S स्मार्टफोन ग्लोबली Moto G सीरीज़ के तहत लॉन्च होगा, तो यह फोन डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge S जनवरी में चीन में हुआ था लॉन्च
  • यह फोन ग्लोबल मार्केट में Moto G100 के रूप में हो सकता है लॉन्च
  • Motorola ने साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर को किया टीज़

फोन में मिल सकता है डुअल सेल्फी कैमरा

Motorola Edge S स्मार्टफोन को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था, जो कि स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस था। इसके अलावा, इसमे साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक सपोर्ट मौजूद था। अब ऐसा ही फोन Motorola global अकाउंट द्वारा टीज़ किया गया है, जो कि संकेत देता है कि यह फोन चीन के बाहर भी लॉन्च किया जा सकता है। एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मोटोरोला एज़ एस फोन ग्लोबल मार्केट में Motorola G100 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, टीज़र में आगामी फोन के नाम की जानकारी नहीं दी गई है।

कंपनी ने ट्वीट के जरिए नए स्मार्टफोन के आगमन का ऐलान किया। वीडियो टीज़र में स्मार्टफोन की झलक को दिखाया गया है, जो कि बताता है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। इस फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद होगा। यह लुक Motorola Edge S से मेल खाता है, जो कि जनवरी महीने में चीन में लॉन्च हुआ था। संभावना है कि यही स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Motorola G100 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
 

पिछले साल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन सबमिट में Motorola ने कथित रूप से पुष्टि की थी कि वह अगले साल Moto G सीरीज़ के तहत फोन लॉन्च करेंगे, जो कि स्नैपड्रैगन 800 सीरीज़ चिपसेट से लैस होंगे। यह वही स्मार्टफोन हो सकता है, जिसका वादा कंपनी ने इवेंट के जरिए किया था।

यदि Moto Edge S स्मार्टफोन ग्लोबली Moto G सीरीज़ के तहत लॉन्च होगा, तो यह फोन डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ स्क्रीन रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है और इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। यही नहीं इस फोन में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + ToF

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola Edge S, Motorola G100
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.