Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!

Motorola Razr 70 Ultra लेटेस्ट अपडेट में फोन के डिजाइन और साइज के बारे में खुलासा होता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मार्च 2026 10:13 IST
ख़ास बातें
  • पुराने मॉडल Razr 60 Ultra से यह थोड़ा ज्यादा मोटा हो सकता है।
  • कंपनी फोन के कैमरा और बैटरी में महत्वपूर्ण अपग्रेड कर सकती है।
  • इसमें 7 इंच का भीतरी डिस्प्ले मिल सकता है।

Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच 1.5K फोल्डेबल मेन डिस्प्ले दिया गया है

Motorola Razr 70 Ultra जल्द ही लॉन्च के संकेत दे रहा है। फोन के लेटेस्ट रेंडर्स सामने आए हैं। नए रेंडर्स फोन के डिजाइन में बदलाव का खुलासा करते हैं। इसी के साथ इसके स्पेसिफिकेशंस का भी अंदाजा मिलता है। फोन में बड़ी बैटरी आ सकती है। साथ ही इसका बिल्ड प्रोफाइल भी पुराने मॉडल की अपेक्षा कुछ मोटा हो सकता है। यह कंपनी का क्लैमशैल फोल्डेबल होगा जिसके डाइमेंशन 171.3 x 74.1 x 7.8mm बताए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

 Motorola Razr 70 Ultra लेटेस्ट अपडेट में फोन के डिजाइन और साइज के बारे में खुलासा होता है। टिप्स्टर Steve Hemmerstoffer के द्वारा फोन के 360 डिग्री रेंडर्स शेयर किए गए हैं। जिसके मुताबिक फोन अनफोल्ड स्टेट में 171.3 x 74.1 x 7.8mm डाइमेंशन के साथ आ सकता है। वहीं फोल्डेड स्टेट में यह 88.0 x 74.1 x 15.8mm का बताया गया है। यानी पुराने मॉडल Razr 60 Ultra से यह थोड़ा ज्यादा मोटा हो सकता है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी फोन के कैमरा और बैटरी में महत्वपूर्ण अपग्रेड कर सकती है। 

फोन के डिस्प्ले की जहां तक बात है इसमें 7 इंच का भीतरी डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में समर्पित मोटो एआई बटन भी बताया गया है। इसमें राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन बताए गए हैं। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, माइक्रोफोन और सिम स्लॉट होगा। वहीं ऊपर की तरफ एक सकेंडरी माइक्रोफोन मिल सकता है।  

Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच 1.5K (1,224 x 2,992 पिक्सल्स) pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कवर स्क्रीन के रूप में 4 इंच का pOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सेरेमिक प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। Razr 60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा इनर स्क्रीन पर है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 4700mAh की बैटरी है, और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।  
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact and premium IP48-rated design
  • Excellent displays
  • Hard to beat cover display experience
  • Smooth software experience
  • Quick to charge with good battery life
  • Quality stereo speakers
  • Primary camera is top notch
  • Bad
  • Heats up when recording 4K video
  • Bottom speaker is easy to block
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

4.00 इंच

Cover Resolution

1080x1272 पिक्सल

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1224x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.