Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा

Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मार्च 2026 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है।
  • Motorola Razr 70 में डुअल सैल बैटरी देखने को मिल सकती है।
  • बैटरी की कैपिसिटी 4500mAh बताई गई है।

Motorola Razr 70 लॉन्च डेट कंपनी की ओर से अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Motorola Razr 70 फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। मोटोरोला का अपकमिंग फोल्डेबल 6.9 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में 4500mAh की बैटरी का खुलासा हुआ है। कैमरा के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से Motorola Razr 70 किन खास फीचर्स के साथ होने वाला है लॉन्च। 

Motorola Razr 70 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। Motorola Razr 70 को चीन में TENAA सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है जहां पर इसके सभी खास स्पेसिफिकेशंस लिस्टेड देखे गए हैं। टिप्स्टर Anvin के मुताबिक, फोन का मॉडल नम्बर XT2657-2 मेंशन किया गया है। फोन के डिस्प्ले से लेकर चिपसेट और बैटरी तक सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस यहां बताए गए हैं। 

Motorola Razr 70 Display

Motorola Razr 70 में 6.9 इंच का OLED मेन डिस्प्ले होगा जिसमें 1080 × 2640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 3.63 इंच का आउटर डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 1056 × 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन होगा। 

Motorola Razr 70 Processor

Motorola Razr 70 के प्रोसेसर का नाम यहां नहीं दिया गया है लेकिन फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट का खुलासा हुआ है। फोन का चिपसेट 2.75GHz पर क्लॉक होगा। जिसके साथ में 18 जीबी तक रैम होगी और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। 

Motorola Razr 70 Camera

Motorola Razr 70 में डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। दूसरा सेंसर टेलीफोटो कैमरा के तौर पर मिल सकता है जिसमें 3x जूम का सपोर्ट भी होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। 

Motorola Razr 70 Battery

Motorola Razr 70 में डुअल सैल बैटरी देखने को मिल सकती है। बैटरी की कैपिसिटी 4500mAh बताई गई है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होगा। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। फोन की मोटाई 7.2mm होगी और वजन 188 ग्राम हो सकता है। 

Motorola Razr 70 Launch Date

Motorola Razr 70 लॉन्च डेट कंपनी की ओर से अभी तक घोषित नहीं की गई है। लेकिन लीक्स और सर्टिफिकेशन इशारा करते हैं फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। Motorola Razr 60 को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में पेश किया था। उसी टाइमलाइन पर Motorola Razr 70 भी लॉन्च होता दिख रहा है। साथ में Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च भी संभव है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने बिजली बचाने वाला नया AC किया लॉन्च, पावरफुल कम्प्रेसर से लैस, जानें कीमत
  2. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  3. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  4. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  5. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  2. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
  4. 6500mAh बैटरी वाले Infinix Note 60 Pro की सेल हुई आज से शुरू, जानें कीमत
  5. लड़खड़ाया, टकराया, फिर भी जीता - Honor के रोबोट ने तोड़ा इंसानों का वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  6. WhatsApp कॉल के लिए AI जनरेटेड कॉल बैकग्राउंड कैसे बनाएं, ये है आसान तरीका
  7. Vivo T5 Pro 5G vs Redmi Note 15 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट फोन
  8. Google के Pixel फोन की कीमत हुई आधे से भी ज्यादा कम, मिल रहा 23 हजार रुपये सस्ता
  9. Samsung के ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन की बंद हुई बिक्री, जानें कारण....
  10. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.