Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 Pro की कीमत, स्पेसिफिकेशंस का यहां हुआ खुलासा

Motorola आज यानी 24 अप्रैल को अपने Motorola Razr 60 Ultra फोल्डेबल और Edge 60 Pro को पेश करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 13:35 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच की डिस्प्ले और 4 इंच की डिस्प्ले है।
  • Motorola Razr 60 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है।
  • Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।

Motorola Razr 60 Ultra और Edge 60 Pro के रियर में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola आज यानी 24 अप्रैल को अपने Motorola Razr 60 Ultra फोल्डेबल और Edge 60 Pro को पेश करने के लिए तैयार है। आधिकारिक घोषणा से पहले बेल्जियम के रिटेलर, मीडियामार्केट ने दोनों फोन को स्पेसिफिकेशंस, कीमत और कलर ऑप्शन के साथ लिस्टेड किया है, जिससे आगामी फोन का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Motorola Razr 60 Ultra  और Edge 60 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 Pro Price


Motorola Razr 60 Ultra की कीमत MediaMarkt पर €1299 (लगभग 1,26,190 रुपये) है और यह फोन यह फोन स्कारब, माउंटेन ट्रेल, रियो रेड, पिंक और कैबरे कलर में उपलब्ध है और यह एक प्रीमियम केस के साथ आता है जिसमें रिंग होल्डर है। वहीं Motorola Edge 60 Pro की कीमत €599 (लगभग 58,174 रुपये) है और यह फोन डेलिंग ब्लू और शेडो कलर में उपलब्ध है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।


Motorola Razr 60 Ultra Specifications


Motorola Razr 60 Ultra नया क्लैमशेल फोल्डेबल फोन है। Razr 60 Ultra में 7 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz रिफ्रेश है। वहीं दूसरी 4 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और कंपनी तीन OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करती है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 171.5 मिमी, चौड़ाई 74 मिमी, मोटाई 7.19 मिमी और वजन 199 ग्राम है।


Motorola Edge 60 Pro Specifications


Motorola Edge 60 Pro में 6.67 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर है। इस फोन में 12GB RAM और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के  लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्का
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.