Motorola Razr 50 फ्लिप फोन 16GB रैम, 4200mAh बैटरी के साथ हुआ स्पॉट, जानें खास फीचर्स

फोन में 16 जीबी रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मई 2024 10:11 IST
ख़ास बातें
  • फोन को TENAA सर्टीफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
  • फोन में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले बताया गया है।
  • दूसरे डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा।

सीरीज में दो मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जो कि Razr 50 और Razr 50 Ultra हो सकते हैं।

Photo Credit: X/Evan Blass

Motorola अपनी कथित अपकमिंग सीरीज Razr 50 को जल्द पेश करने वाली है। सीरीज में दो मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जो कि Razr 50 और Razr 50 Ultra हो सकते हैं। ये दोनों फ्लिप फोन होंगे। सीरीज के Razr 50 के बारे में लेटेस्ट अपडेट आया है जो इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। फोन में डुअल कैमरा होगा जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा, जबकि दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। भीतरी डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300X हो सकता है।
 
Motorola Razr 50 को हाल ही में चीन के अंदर एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। फोन को TENAA पर स्पॉट (via) किया गया है। यहां पर इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस पता चलते हैं। फोन में 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले बताया गया है। यह एक OLED डिस्प्ले पैनल होगा जिसमें 1056 x 1066 पिक्सल रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

फोन के दूसरे डिस्प्ले की बात करें तो यह 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसमें Full HD+ (1080 x 2640 पिक्सल) रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट बताया गया है। फोन में ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है। वहीं, अगर हालिया लीक्स की बात करें तो प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300X हो सकता है जो कि अभी मार्केट में आना बाकी है। फोन में 16 जीबी रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दी जा सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल कैमरा होगा जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा, जबकि दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। भीतरी डिस्प्ले पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में डुअल सेल बैटरी बताई गई है जिसकी कैपिसिटी 4200एमएएच हो सकती है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग भी इसमें दी जा सकती है। फोन के डाइमेंशन 171.3 x 73.9 x 7.2mm बताए गए हैं, और वजन 188 ग्राम बताया गया है। सीरीज में दो मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं जो कि Razr 50 और Razr 50 Ultra हो सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.