Motorola razr 50 फोन को सेल में Rs 15 हजार सस्ता खरीदने का मौका, जानें ऑफर डिटेल

फेस्टिव ऑफर के तहत इस पर Rs. 5,000 का डिस्काउंट है। चुनिंदा बैंक के माध्यम से खरीद पर फोन Rs 10 हजार तक इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ पाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2024 20:06 IST
ख़ास बातें
  • फेस्टिव ऑफर के तहत इस पर Rs. 5,000 का डिस्काउंट है
  • चुनिंदा बैंक के माध्यम से खरीद पर Rs 10 हजार तक इंस्टेंट डिस्काउंट
  • फोन में दो डिस्‍प्‍ले हैं

Motorola razr 50 में 50MP का मेन कैमरा है।

Motorola के हालिया लॉन्च हुए motorola razr 50 फोल्डेबल फोन की सेल शुरू हो गई है। फोन में आउटर में 3.6 इंच का डिस्प्ले है और अनफोल्ड करने पर इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 33W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ यूजर को 3 महीनों के लिए गूगल के Gemini एआई मॉडल का एक्सेस भी दिया जा रहा है। आइए जानते हैं फोन को किस प्राइस पर खरीदा जा सकता है और इस पर कितना डिस्काउंट है। 
 

motorola razr 50 sale offer

motorola razr 50 को सिंगल 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन का लॉन्च प्राइस 64,999 रुपये है। लेकिन फोन की खरीद पर फिलहाल जबरदस्त ऑफर है। लिमिटिड टाइम के लिए कंपनी फेस्टिव ऑफर के तहत इस पर Rs. 5,000 का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक के माध्यम से खरीदारी करने पर फोन Rs 10 हजार तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ पाया जा सकता है। 
Advertisement

इसके अलावा नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है। सभी ऑफर समेत फोन को 49,999 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को Spritz Orange, Sand Beach और Koala Grey कलर्स में पेश किया है। 
 

motorola razr 50 specifications

Motorola razr 50 में दो डिस्‍प्‍ले हैं। बाहर की तरफ 3.6 इंच का pOLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन है। अंदर की ओर 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO डिस्‍प्‍ले इस फोन में है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 7300X प्रोसेसर है। उसके साथ 8GB LPDDR4X रैम जोड़ी गई है और इंटरनल स्टोरेज 256GB है। 
Advertisement

Motorola razr 50 में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 13MP का अल्‍ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्‍फी कैमरा 32 एमपी का है। फोन में 4200mAh की बैटरी है। यह 33W की फास्‍ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है। कंपनी ने 3 साल तक ओएस अपडेट्स और 4 साल तक सिक्‍यो‍रिटी अपडेट्स का वादा किया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent cover display
  • Long-lasting battery
  • Plenty of cover screen features
  • IPX8 rating
  • Bad
  • Mediocre processor
  • Software glitches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.