Rs 17 हजार तक सस्ते हुए Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानें नई कीमतें

Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 की कीमतें 17,000 रुपये तक घटा दी गई है, जिसके बाद, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रेजर 40 अल्ट्रा को 89,999 रुपये के बजाय 72,999 रुपये में लिस्ट किया हुआ है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2023 21:10 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने Razr 40 Ultra और Razr 40 की कीमतें 10,000 रुपये कम कर दी है
  • Razr 40 को अब 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • Razr 40 Ultra की कीमत अब 79,999 रुपये है
Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 भारत में डिस्काउंटेड कीमतों पर उपलब्ध हैं। मोटोरोला ने क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत में 17,000 रुपये तक की कटौती की है। मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा Snapdragon 8+ Gen 1 SoC पर चलता है, जबकि मोटोरोला रेजर 40 Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर काम करता है। दोनों मॉडलों में 6.9 इंच का OLED LTPO इनर डिस्प्ले है। मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh की बैटरी है, जबकि रेजर 40 में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी है।
 

Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 price in India (revised)

Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 की कीमतें 17,000 रुपये तक घटा दी गई है, जिसके बाद, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रेजर 40 अल्ट्रा को 89,999 रुपये के बजाय 72,999 रुपये में लिस्ट किया हुआ है, जो 17,000 रुपये का डिस्काउंट होता है। इस कीमत पर इसका एकमात्र 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट आता है। दूसरी ओर, Motorola Razr 40 वर्तमान में सिंगल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 44,999 रुपये में लिस्टेड है, जो 15,000 रुपये का डिस्काउंट है। हालांकि, खबर लिखते समय तक Razr 40 Ultra आउट-ऑफ-स्टॉक दिखाई दे रहा था।

Ultra मॉडल इनफिनिट ब्लैक और वीवा मैजेंटा रंग विकल्पों में आता है। दूसरी ओर, मोटोरोला रेजर 40 को सेज ग्रीन, समर लिलैक और वेनिला क्रीम रंगों में पेश किया गया है।

कंपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिसके तहत चुनिंदा बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ग्राहक इस डिस्काउंटेड कीमतों के ऊपर 1,500 रुपये तक का एक्स्ट्रा ऑफ भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा, नॉ कॉस्ट ईएमआई के विकल्प भी मौजूद हैं।

Motorola Razr 40 Ultra, Razr 40 specifications

मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा और रेजर 40 दोनों Android 13 पर बेस्ड MyUX पर चलते हैं। पहले वाले में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच फुल-HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.6-इंच (1,056x1,066 पिक्सल) pOLED बाहरी पैनल है। इसके विपरीत, मोटोरोला रेजर 40 में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच फुल-HD+ pOLED मुख्य डिस्प्ले और 1.5-इंच OLED बाहरी स्क्रीन है।
Advertisement

Motorola Razr 40 Ultra में हुड के नीचे Snapdragon 8+ Gen 1 SoC है, जबकि Razr 40 Snadragon 7 Gen 1 SoC पर चलता है। दोनों मॉडलों में डुअल रियर कैमरे हैं। रेजर 40 अल्ट्रा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। रेजर 40 में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए दोनों हैंडसेट में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,800mAh की बैटरी है। रेजर 40 में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200mAh की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  6. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  7. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  8. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  9. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  10. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.