6 जीबी रैम व डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा नया Motorola फोन!

इस वक्त कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन Motorola Moto G50 है, जो कि स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा Moto G60 को लेकर लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होने वाला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2021 14:34 IST
ख़ास बातें
  • फोन मॉडल नंबर MT6853V/NZA नाम के प्रोसेसर से होगा लैस
  • Motorola के इस फोन में मिलेगी 6 जीबी रैम
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा
Motorola का एक अज्ञात स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन व फीचर्स की जानकारी हासिल हुई है। इसके अलावा, लिस्टिंग में कथित रूप से यह भी सामने आया है कि यह फोन ब्रांड का सबसे सस्ता 5G फोन हो सकता है। बता दें, कंपनी पिछले कुछ समय से अपने G सीरीज़ के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने में व्यस्त है। पिछले महीने कंपनी ने भारत में Moto G30 और Moto G10 Power स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, वहीं Moto G100 और Moto G50 को यूरोपियन मार्केट में पेश किया था। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट की मानें, तो Moto G60 फोन को भारतीय मार्केट में Moto G40 Fusion के रूप में लॉन्च हो सकती है। इन सब के बीच अब एक अन्य फोन गीकबेंच लिस्टिंग के माध्यम से सामने आ गया है।

Gizmochina की रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन “alps Motorola Motorola” लेबल के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट है। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन का सिंगल-कोर स्कोर 2354 है और मल्टी-कोर स्कोर 6,195 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में यह जानकारी भी मिलती है कि इस फोन में 6 जीबी तक रैम मौजूद होगा और यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

यही नहीं, गीकबेंच लिस्टिंग से यह जानकारी भी मिलती है कि यह फोन मीडियाटेक चिपसेट से लैस होगा, जिसका मॉडल नंबर MT6853V/NZA है। रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर से संकेत मिलता है कि यह फोन डायमेंसिटी 720 प्रोसेसर से लैस होगा।

इसके अलावा, फिलहाल इस अज्ञात मोटोरोला स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हो सकता है कि कंपनी आने वाले दिनों में इस स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य जानकारियों से सबको रूबरू कराए।

गौरतलब है कि इस वक्त कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन Motorola Moto G50 है, जो कि स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा Moto G60 को लेकर लेटेस्ट लीक में सामने आया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होने वाला है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Motorola phone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  2. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  5. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  6. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  7. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.