Motorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Motorola One Vision आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मोटोरोला वन विज़न के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जून 2019 09:43 IST
ख़ास बातें
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है मोटोरोला वन विज़न में
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है Motorola One Vision

Motorola One Vision आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Motorola One Vision आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Motorola One Vision की बिक्री दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शुरू होगी। Motorola One Vision को पिछले सप्ताह भारत में लॉन्च किया गया था और यह होल-पंच सेल्फी कैमरा, 21:9 डिस्प्ले और Samsung एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है। Motorola One Vision में दो रियर कैमरे, 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको मोटोरोला वन विज़न की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Motorola One Vision की भारत में कीमत, सेल का समय और लॉन्च ऑफर्स

भारत में मोटोरोला वन विज़न की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में Motorola One Vision का 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट। जैसा कि हमने आपको बताया मोटोरोला वन विज़न की बिक्री दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। हालांकि, सेफायर ग्रेडिएंट कलर को आज उपलब्ध कराया जाएगा तो वहीं, ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement


Motorola One Vision के साथ मिलने वाले लॉन्च ऑफर्स के बारे में बात करें तो सेल के पहले सप्ताह में यानी 27 जून से 4 जुलाई तक ग्राहकों को सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 6 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा Vodafone Idea यूज़र को 3,750 रुपये तक का कैशबैक और 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
Advertisement
 

Motorola One Vision स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) वाला मोटोरोला वन विज़न फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Motorola One Vision में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4 जीबी रैम दिए गए हैं और इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करना संभव होगा।

अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। Motorola One Vision में पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है। Motorola One Vision आईपी52 सर्टिफाइड फोन है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.1x71.2x8.7 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design and good build quality
  • Dependable performance
  • Clean Android UI
  • Impressive night vision mode
  • Bad
  • Below-average battery life
  • Unimpressive display quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनॉस 9609

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.