Motorola One Power को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के Motorola One Power स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जनवरी 2019 10:15 IST
ख़ास बातें
  • ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिल रहा है अपडेट
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है Motorola One Power
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है मोटोरोला वन पावर

Motorola One Power को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के Motorola One Power स्मार्टफोन को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। मोटोरोला वन पावर को मिला यह अपडेट दिसंबर 2018  एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नेटवर्क, कॉल और स्टेबिलिटी इंप्रूवमेंट के साथ आ रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि मोटोरोला वन पावर गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसी वजह से हैंडसेट को तेजी से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है।

कई यूजर ने Reddit पर पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि Motorola One Power को दिसंबर 2018 सिक्योरिटी पैच के साथ नया अपडेट मिल रहा है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि ये सोक टेस्ट है या फिर फुल रोल आउट। मोटोरोला ब्रांड का यह हैंडसेट सितंबर माह में लॉन्च किया गया था। ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट को रोल आउट किया जा रहा है, इसका मतलब सभी यूजर्स तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है।


अगर आपको भी अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो फोन के सेटिंग्स मेन्यू में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Motorola One Power को भारतीय बाजार में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ उतारा गया था। लेकिन याद करा दें कि पिछले महीने Motorola One Power को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिल चुका है।


Advertisement
Motorola One Power स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला वन पावर में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent build quality
  • Supplied Turbocharger
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • No video stabilisation
  • Lacks dual 4G
  • Heavy and bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.