Motorola One Hyper हो सकता है मोटोराला का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन

Motorola One Hyper: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola ब्रांड के इस आगामी फोन को मोटोरोला वन हाइपर नाम से उतारा जा सकता है। जानें हैंडसेट के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2019 13:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Hyper में हो सकता है 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है मोटोरोला वन हाइपर में
  • 3,600 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है Motorola One Hyper

Motorola One Hyper: मोटोराला वन हाइपर हो सकता है मोटोराला का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन

Motorola One Hyper: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola एक नए पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है। मोटोरोला ब्रांड के इस आगामी फोन को मोटोरोला वन हाइपर नाम से उतारा जा सकता है। इस महीने के शुरुआत में Motorola फोन की तस्वीरें और कथित स्पेसिफिकेशन लीक हुई थे, लीक हुई तस्वीर से फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चला था। अब पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल वाले मोटोरोला के पहले फोन का नाम लीक हो गया है, कहा जा रहा है कि आगामी फोन Motorola One Hyper नाम से उतारा जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मोटोरोला वन हाइपर को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या होगी।

लेटेस्ट लीक की जानकारी XDA-Developers की एक रिपोर्ट से सामने आई है। जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि इस महीने के शुरुआत में लीक से आगामी Motorola फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मिली थी।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  पॉप-अप सेल्फी कैमरे और फुल स्क्रीन डिज़ाइन वाले एक Motorola स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक
 

Motorola One Hyper specifications (उम्मीद)

मोटोरोला वन हाइपर में बिना नॉत और फुल-स्क्रीन डिज़ाइन के साथ 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए आगामी Motorola फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को उतारा जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला वन हाइपर के पिछले हिस्से में अपर्चर एफ/ 1.8 वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 8 मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिंग कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फोन 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4K वीडियो, 60 फ्रेम प्रति सेकेंड पर फुल-एचडी वीडियो, 1080 रिजॉल्यूशन पर 120 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्लो-मो वीडियो बनाने में सक्षम हो सकता है।

फोन के कैमरा ऐप में लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डेडिकेटेड नाइट विज़न मोड भी मिलेगा। लीक हुई तस्वीरों से इस बात का पता चला था कि Motorola One Hyper में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक के अलावा चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन में जान फूंकने के लिए  3,600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा या नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.