Motorola One Fusion+ की सेल Flipkart पर एक बार फिर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

सेल ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए यूज़र्स को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत का लाभ भी उठाया जा सकता है। इसके अलावा 1,945 प्रति माह की शुरुआती राशि पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जुलाई 2020 09:35 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस है Motorola One Fusion+
  • मोटोरोला वन फ्यूज़न प्लस में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
  • आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

Motorola One Fusion+ में 5,000mAh बैटरी दी गई है

Motorola One Fusion+ की फ्लैश सेल आज एक बार फिर आयोजित होने वाली है। यह स्मार्टफोन भारत में जून में लॉन्च किया गया था, और तब से हर सोमवार को इसकी फ्लैश सेल Flipkart पर आयोजित की जा रही है। हाल ही में मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की कीमत में 500 रुपये इज़ाफा हुआ था, और अब यह फ्लिपकार्ट पर 17,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटोरोला वन फ्यूज़न+ स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Motorola One Fusion+ India sale, price in India, more

मोटोरोला वन फ्यूज़न+ की सेल आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी। जैसे कि हमने बताया स्मार्टफोन की कीमत में हाल ही में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब Motorola One Fusion+ का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये हो गई है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, वो हैं ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट।

सेल ऑफर की बात करें, तो Flipkart Axis Bank के क्रेडिट कार्ड के जरिए यूज़र्स को 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक प्राप्त होगा। वहीं, Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड के साथ अतिरिक्त 5 प्रतिशत का लाभ भी उठाया जा सकता है। इसके अलावा 1,945 प्रति माह की शुरुआती राशि पर नो कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प मिलेगा।
 
 

Motorola One Fusion+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन फ्यूज़न+ अन्य लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला डिवाइसों की तरह ही स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 395ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) नॉच-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है, जिसे ऐड्रेनो 618 जीपीयू और 6 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है। इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे हाइब्रिड माइक्रोएसडी कार्ड सॉल्यूशन के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

Motorola One Fusion+ के पीछे शामिल क्वाड कैमरों में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फ्रंट में पॉप-अप कैमरा मॉड्यूल में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।

फोन में 5,000 एमएएच बैटरी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और डुअल 4जी वीओएलटीई शामिल हैं। मोटोरोला वन फ्यूज़न+ पर एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है। डिवाइस का डाइमेंशन 162.9x76.9x9.6 मिलीमीटर और वज़न 210 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent cameras
  • Near-stock Android
  • Loud bottom-firing speaker
  • Bad
  • Big and bulky
  • Relatively slow charging
  • Average low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.