Motorola One Action की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Motorola One Action को अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर मोटोरोला वन विज़न के नाम के साथ लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 7 अगस्त 2019 18:06 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन एक्शन में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर होने का दावा
  • मोटोरोला वन एक्शन कैमरे के मामले में मोटोरोला वन विज़न से अलग है
  • Motorola One Action एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा
Motorola One Action बीते कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई है। यह अमेज़न जर्मनी की एक गलती से संभव हुआ। हालांकि बाद में मोटोरोला वन एक्शन की अमेज़न लिस्टिंग पेज को हटा लिया गया। लेकिन तब तक इस फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए थे और तस्वीरें सार्वजनिक।

विनफ्यूचर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटोरोला वन एक्शन को अमेज़न जर्मनी की वेबसाइट पर मोटोरोला वन विज़न के नाम के साथ लिस्ट किया गया था। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड वन प्रोग्राम पर चलने वाले अन्य मोटोरोला वन डिवाइस के साथ आईएफए 2019 ट्रेड शो में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह ट्रेड शो 6 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगा। दावा किया गया है कि फोन को 13 सितंबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो होगी। लीक से यह भी पता चला है कि फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।
Advertisement

लीक के मुताबिक, मोटोरोला वन एक्शन में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर होगा जो मोटोरोला वन विज़न का भी हिस्सा है। इस फोन में भी 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह पंच-होल डिज़ाइन और 21:9 स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसकी बैटरी क्षमता 3,500 एमएएच की है।

मोटोरोला वन एक्शन कैमरे के मामले में मोटोरोला वन विज़न से अलग है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मोटोरोला वन एक्शन में तीन रियर कैमरे होंगे। जबकि मोटोरोला वन विज़न डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन होगा। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, डेप्थ सेंसर और एक 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला थर्ड वाइड-एंगल लेंस होगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  2. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  3. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  5. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
  8. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.