Motorola One Action लॉन्च हुआ भारत में, होल-पंच डिस्प्ले से है लैस

Motorola One Action को भारत में 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अगस्त 2019 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Action में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हैं
  • Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है
  • मोटोरोला वन एक्शन की भिड़ंत रियलमी 5 प्रो व रेडमी नोट 7 प्रो से

Motorola One Action भारत में होल-पंच डिस्प्ले के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन है

Motorola One Action को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नए मोटोरोला फोन की बिक्री भारत में 30 अगस्त से शुरू होगी। मोटोरोला वन एक्शन 117 डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस एक्शन कैमरे के साथ आता है। इसे वीडियो को डिटेल के साथ कैपचर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यूज़र्स इस फोन को वर्टिकल पोज़ीशन में पकड़कर लैंडस्केप फॉर्मेंट में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। Motorola ने एआई पर आधारित सॉफ्टवेयर अल्गोरिदम दिए हैं जो इमेज को बेहतर बनाते हैं। मोटोरोला वन एक्शन में 21:9 सिनेमा विज़न डिस्प्ले है। यह होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है।
 

Motorola One Action price in India, launch offers

मोटोरोला वन एक्शन को भारत में 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। स्मार्टफोन की बिक्री 30 अगस्त से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Advertisement

मोटोरोला वन एक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को 2,200 रुपये का जियो इंस्टेंट कैशबैक और 128 जीबी अतिरिक्त जियो 4जी डेटा मिलेगा। स्मार्टफोन डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलेगा।

याद रहे कि मोटोरोला वन एक्शन बीते हफ्ते ग्लोबल मार्केट में उतारा गया था। यूरोपीय मार्केट में इसकी कीमत 259 यूरो (करीब 20,600 रुपये) है।
Advertisement
 

Motorola One Action specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला वन एक्शन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे एंड्रॉयड 10 और एंड्रॉयड 11 अपडेट मिलने की गारंटी है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) आईपीएस सिनेमाविज़न डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ माली जी72 एमपी3 जीपीयू और 4 जीबी रैम है।
 

मार्केट में मौज़ूद अन्य स्मार्टफोन की तुलना में Motorola One Action का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है। यह एक्शन शॉट्स कैपचर करने के लिए बना है। कंपनी ने इनहांस्ड वीडियो स्टेबलाइज़ेशन दिया है। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में लैंडस्केप शॉट कैपचर करने में सक्षम है।
Advertisement

मोटो वन एक्शन के पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक एक्शन कैमरा है। इसका लेंस एफ/ 2.2 अपर्चर वाला है और यह 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए मोटोरोला वन एक्शन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी कैमरा पोर्ट्रेट लाइटिंग, शॉट ऑप्टीमाइज़ेशन, ऑटो स्माइल कैपचर, ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट मोड और सिनेमाग्राफ जैसे फीचर को सपोर्ट करता है।
Advertisement

मोटोरोला वन एक्शन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फिंगरप्रिंट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

मोटोरोला ने इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 160.1x71.2x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and unique design
  • Lag-free performance
  • Stock Android experience
  • Bad
  • Small battery and slow charging
  • Disappointing display quality and content scaling issues
  • Can’t capture still photos with ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 9609

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.