मोटोरोला 'मोटोमोड्स' मॉड्यूल की तस्वीर लॉन्च से पहले हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2016 17:02 IST
मोटोरोला जल्द अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले लॉन्च कर सकती है। इन मोटो स्मार्टफोन को मोटोरोला की मालिक कंपनी लेनोवो टेक वर्ल्ड इवेंट में 9 जून को पेश किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन के साथ ही मोटोरोला अपनी नई 'ज़ेड' सीरीज से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी मॉड्यूलर बैकप्लेट का एक ईकोसिस्टम भी पेश कर सकती है जिन्हें पहले ऐम्प्स कहा गया था। अब इन बैकप्लेट्स को मोटोमोड्स कहा जा रहा है और इन्हें लेकर खासी चर्चा भी हो रही है। अब जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने मोटोमोड्स की पहली संभावित तस्वीर जारी कर दी हैं।

ब्लास द्वारा लीक की गईं तस्वीर में संभावित मॉड्यूलर बैकप्लेट्स देखी जा सकती हैं। ये मोटोरोला बैकप्लेट्स ज़ेड सीरीज स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हो सकती हैं। मोटोमोड्स से स्मार्टफोन को रियर पर पिन के जरिए कनेक्ट किया जा सकेगा जिससे फोन में कई अतिरिक्त फीचर जुड़ जाएंगे। याद दिला दें, मोटोरोला द्वाका इस इवेंट में 5 मॉड्यूलर बैकप्लेट लॉन्च करने का खुलासा हुआ था जिसमें एक बैटरी पैक, वाइड एंगल के साथ एक रग्ड कवर, फ्लैश मॉड्यूल और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ एक कैमरा-स्टाइल ग्रिप, एक स्टीरियो स्पीकर सेटअप और एक पिको प्रोजेक्टर का जिक्र किया गया था।
Advertisement

लीक तस्वीर में पहला मोटोमोड ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दिख रहा है। बैकप्लेट पर बायीं तरफ एक फ्लैश है और दायीं तरफ एक शटर बटन प्रतीत हो रहा है। इसके पीछे दिख रही बैकप्लेट में एक किकस्टैंड दिख रहा है जो यूजर को वीडियो देखते समय फोन को ऊपर रखने में मदद करेगा। दूसरा मोटोमोड थोड़ा मोटा भी लग रहा है और इसमें बैटरी भी लगी हो सकती है। तीसरे मोटोमोड के बारे में जानकारी हासिल करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन यह एक पिको प्रोजेक्टर या स्टीरियो स्पीकर हो सकता है।

मोटोरोला द्वारा मोटो एक्स सीरीज को खत्म कर अपने नए स्मार्टफोन नई ज़ेड सीरीज के तहत लॉन्च करने की खबरे हैं। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले को लेकर पिछली कई रिपोर्ट में जानकारी सामने आ चुकी है। मोटो ज़ेड के 5.5 इंच क्यूएचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2600 एमएएच बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। वहीं मोटो ज़ेड प्ले में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट व 3500 एमएएच बैटरी के साथ आने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Moto Z, Moto Z Play, MotoMods, Motorola, Pico Projector

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  2. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  4. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  5. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  7. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  8. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  9. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  10. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.