50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Motorola Moto G Power (2022) फोन लॉन्च, ये है कीमत...

Moto G Power (2022) की कीमत $199 (लगभग 14,764 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $249 (लगभग 18,473 रुपये) है।

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Motorola Moto G Power (2022) फोन लॉन्च, ये है कीमत...
ख़ास बातें
  • Moto G Power (2022) फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • मोटो जी पावर (2022) में मिलते हैं दो कॉन्फिग्रेशन
  • फोन में मीडियाटेक हीलियो जी37 प्रोसेसर मौजूद है
विज्ञापन
Moto G Power (2022) स्मार्टफोन को आखिरकार कंपनी द्वारा पेश कर दिया गया है। कंपनी ने अपने नेक्स्ट जनरेशन जी सीरीज़ स्मार्टफोन को ब्लॉग-पोस्ट के जरिए सार्वजनिक किया है। फिलहाल, यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस है। इसके अलावा, फोन में मीडियाटेक हीलियो जी37 प्रोसेसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन व सिंगल कलर ऑप्शन के साथ आता है।
 

Moto G Power (2022) price

Moto G Power (2022) की कीमत $199 (लगभग 14,764 रुपये) है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इसके अलावा, फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $249 (लगभग 18,473 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन सिंगल Dark Grove कलर ऑप्शन में आता है।
 

Moto G Power (2022) Specification

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी पावर (2022) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी37 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज में आपको दो विकल्प मिलेंगे, वो हैं 64 जीबी और 128 जीबी।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी पावर (2022) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट स्टैंडर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »