Moto G 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, देश का सबसे सस्ते 5G फोन होने का दावा

Moto G9 Power के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की यूरोप में कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) है। इस फोन के भी भारत आगमन की तारीख को लीक किया गया है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 27 नवंबर 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Moto G 5G को कंपनी भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन बता रही है
  • यूरोप में फोन 299.99 यूरो (लगभग 26,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था
  • Moto G9 Power के भारत लॉन्च की तारीख को भी किया गया है लीक

Motorola G 5G भारत में सबसे सस्ता 5जी फोन हो सकता है

Motorola Moto G 5G 30 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि नया 5जी स्मार्टफोन 30 नवंबर, दोपहर 12 बजे के बाद फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। इस बीच, Moto G9 Power के भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। मोटो जी 5जी और मोटो जी9 पावर को इस महीने की शुरुआत में यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था। Motorola Moto G 5G को "भारत का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन" कह रही है।

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने ट्विटर के जरिए Moto G 5G के भारत लॉन्च की घोषणा की। स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 30 नवंबर, दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा के अनुसार, Moto G9 Power के दिसंबर के दूसरे हफ्ते में लॉन्च होने की संभावना है।
Advertisement
 

Moto G 5G, Moto G9 Power price in India (expected)

मोटोरोला मोटो जी 5जी को यूरोप में 299.99 यूरो (लगभग 26,300 रुपये) में लॉन्च किया गया था, जिसमें 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन मिलती है। यह भारत में भी इसी के आसपास की कीमत या इससे सस्ती कीमत में लॉन्च हो सकता है, क्योंकि मोटोरोला इसे सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन के रूप में पेश कर रही है। यह यूरोप में वॉलकैनो ग्रे, फ्रॉस्टेड सिल्वर रंग विकल्पों में पेश किया गया है।

मोटो जी9 पावर के 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की यूरोप में कीमत 199 यूरो (लगभग 17,500 रुपये) है। यह इलेक्ट्रिक वायलेट और मेटालिक सेज रंग विकल्पों में पेश किया गया है।
Advertisement
 

Moto G 5G specifications

मोटो जी 5जी फोन कंपनी की जर्मन साइट पर लिस्ट किया गया है, हालांकि फोन की सेल फिलहाल शुरू नहीं हुई है। मोटो जी 5जी फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) LTPS डिस्प्ले मौजूद है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 394पीपीआई है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 64 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 1 टीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलता है।  

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।  
Advertisement

मोटो जी 5जी फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग विकल्प मिलता है। फोन की बैटरी दो दिन तक आपका साथ देती है। इसके इलावा फोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi 802.11ac, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस आदि मौजूद है। मोटो जी 5जी फोन डस्ट रसिस्टेंट के लिए IP52 सर्टिफाइड है। फोन का डायमेंशन 166x76x10mm और भार 212 ग्राम है।
 

Moto G9 Power specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मोटो जी9 पावर एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच एचडी+ (720x1,640 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।  
Advertisement

मोटो जी9 पावर में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

जैसे कि नाम से समझ आता है मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में आपको 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ प्राप्त होगी। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है। यह फोन 9.66mm मोटा और 221 ग्राम भारी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G 5G, Moto G 5G specifications, Moto G 5G Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.