स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ Motorola कंपनी दिसंबर में लॉन्च करेगी दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन!

टिप्सटर के मुताबिक, Motorola कंपनी दिसंबर महीने में एक नहीं दो फ्लैगशिप मॉडल्स को पेश करने वाली है। इनमें से एक मॉडल मौजूदा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस से लैस होगा, वहीं दूसरा मॉडल नेक्स्ट जनरेशन 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 नवंबर 2021 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge X सीरीज़ फोन में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी
  • Motorola Edge X Ultra में मिल सकता है 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन में मिल सकता है ओलेड डिस्प्ले
Motorola दिसंबर महीने में क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस Moto Edge X पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह प्रोससेर स्नैपड्रैगन 898 होगा। इसके बाद अब खबर सामने आई है कि lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी दिसंबर महीने में चीन में दो फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इनमें से एक मॉडल्स मौजूदा स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ से लैस होगा जबकि दूसरा मॉडल नेक्स्ट जनरेशन 8 सीरीज़ प्रोसेसर से लैस होगा।

'टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पर जानकारी दी है कि Motorola कंपनी दिसंबर महीने में एक नहीं दो फ्लैगशिप मॉडल्स को पेश करने वाली है। इनमें से एक मॉडल मौजूदा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्लस से लैस होगा, वहीं दूसरा मॉडल नेक्स्ट जनरेशन 8 फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा। पहले कहा जा रहा था कि इसका नाम स्नैपड्रैगन 898 होगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोससेर होगा। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर के साथ आने वाला फ्लैगशिप फोन अन्य फ्लैगशिप की तुलना में कम कीमत में आएगा। फिलहाल इस फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन हम अटकलें लगाएं तो यह Motorola Edge X सीरीज़ हो सकती है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला कंपनी मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन को चीन में दिसंबर में लॉन्च करेगी, जिसका मोनिकर संभावित रूप से Motorola Edge X हो सकता है। एज 30 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्चिंग जनवरी 2022 में हो सकती है। चीन में एज 30 अल्ट्रा फोन को एंड्रॉयड 13 तक ओएस अपडेट मिल सकते हैं। वहीं, अन्य मार्केट में इसे दो ओएस अपडेट्स मिलेंगे।  
 

Motorola Edge 30 Ultra specifications (expected)

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन में 6.67 इंच फुल एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप SM8450 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका कोडनेम 'taro' होगा। माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, फोन में दो रैम व स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। फोन में 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन में स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं मिल सकता।
Advertisement

मोटोरोला एज 30 अल्ट्रा फोन में एंड्रॉयड 12 प्रीलोडेड मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो 50 मेगापिक्सल के कैमरे और एक 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 60 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी।

फोन IP52 वाटर और डस्ट रसिस्टेंट होगा। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिल सकता। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4610 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola Edge X, Motorola, Motorola Edge 30 Ultra

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.