Moto E4, Moto G5, Moto M और Moto Z2 Play पर छूट, जानें ऑफर के बारे में

त्योहारी सीज़न का फायदा हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उठाना चाहती है। लोकप्रिय हैंडसेट कंपनी मोटोरोला ने दिवाली से ठीक से पहले अपने चुनिंदा स्मार्टफोन को सस्ते में बेचने की जानकारी दी है।

Moto E4, Moto G5, Moto M और Moto Z2 Play पर छूट, जानें ऑफर के बारे में
ख़ास बातें
  • त्योहारी सीज़न का फायदा हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उठाना चाहती है
  • चुनिंदा स्मार्टफोन को सस्ते में बेचने की जानकारी
  • ये हैंडसेट सस्ते दाम में मोटोरोला के अधिकृत स्टोर में उपलब्ध होंगे
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न का फायदा हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी उठाना चाहती है। लोकप्रिय हैंडसेट कंपनी मोटोरोला ने दिवाली से ठीक से पहले अपने चुनिंदा स्मार्टफोन को सस्ते में बेचने की जानकारी दी है। मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी। ट्वीट में एक वीडियो का इस्तेमाल हुआ है और इसमें मोटोरोला के उन हैंडसेट को दिखाया गया है जिनपर छूट दी जा रही है। कंपनी ने कहा है कि ये हैंडसेट सस्ते दाम में मोटोरोला के अधिकृत स्टोर में उपलब्ध होंगे।

मोटोरोला की यह स्पेशल दिवाली सेल 14 से 21 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में मोटो ई4, मोटो जी5, मोटो एम और मोटो ज़ेड2 प्ले को सस्ते में बेचा जाएगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी तक मुफ्त 4जी डेटा पाने का भी मौका होगा। ग्राहक चाहें तो इन हैंडसेट के लिए ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।

Moto India ने खुलासा किया है कि Moto E4 को 8,199 रुपये में बेचा जाएगा जबकि इसकी कीमत 8,999 रुपये है। 12,599 रुपये वाला Moto G5 हैंडसेट 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Moto M हैंडसेट पर 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है। 16,999 रुपये वाला यह हैंडसेट 12,999 रुपये में बिकेगा। इस साल लॉन्च किए गए Moto Z2 Play को ग्राहक 24,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि इस हैंडसेट की कीमत 29,499 रुपये है।

लेनोवो ने रिलायंस जियो डेटा ऑफर की भी जानकारी दी है। यूज़र 100 जीबी 4जी डेटा अतिरिक्त पाएंगे। फिलहाल, कंपनी ने इस ऑफर के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।

सीमित समय के लिए सस्ते में उपलब्ध कराए गए इन चार मोटोरोला स्मार्टफोन में से मोटो ई4 और मोटो जी5 को सिर्फ ऑफलाइन मार्केट में लॉन्च किया गया था। इन हैंडसेट के बड़े वेरिएंट Moto E4 Plus और Moto G5 Plus ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध थे। Moto M और Moto Z2 Play शुरू से ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध रहे हैं। बता दें कि ये हैंडसेट सस्ते में सिर्फ आपके पास की दुकान में उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »