50MP कैमरा, 6720mAh बैटरी के साथ Motorola G86 Power लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Motorola आज भारतीय बाजार में Motorola G86 Power को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola G86 Power में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Motorola G86 Power में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Motorola G86 Power में 6,720mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G86 Power में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola G86 Power को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 6,720mAh की बैटरी से लैस है जो कि 33W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। आइए Motorola G86 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola G86 Power 5G Price

Motorola G86 Power 5G के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पेनटॉन कॉस्मिक स्काई, पेनटॉन गोल्डन कायप्रेस और पेनटॉन स्पेलबाउंड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री 6 अगस्त को 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart और कंपनी की वेबसाइट पर होगी।

Advertisement

Motorola G86 Power 5G Features, Specification

Moto G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। G86 Power 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4x रैम दी गई है जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 128GB और 256GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। G86 Power 5G में 6,720mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.21 मिमी, 74.74 मिमी, 8.65 मिमी और वजन 198 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो G86 Power 5G के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT 600 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। वहीं ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H रेटिंग भी है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ड्यूल सिम सपोर्ट और जीपीएस शामिल है।

Advertisement

Motorla G86 Power 5G में कैसी डिस्प्ले है?

Motorla G86 Power 5G में 6.7 इंच की Super HD AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

Motorla G86 Power 5G की कीमत कितनी है?

Motorla G86 Power 5G के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Advertisement

Motorla G86 Power 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Motorla G86 Power 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorla G86 Power 5G में कैसी बैटरी है?

Motorla G86 Power 5G में 6,720mAhकी बैटरी दी गई है जो कि 33W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400X

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6720 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.