200MP कैमरा के साथ आएगा Motorola 'Frontier 22' फ्लैगशिप फोन! जुलाई में हो सकता है लॉन्च...

Motorola स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए हैं। जैसे कि हमने बताया इस रेंडर्स में फोन होल-पंच कटआउट के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 27 जनवरी 2022 10:40 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Frontier 22 में मिल सकती है 4,500mAh बैटरी
  • फोन में मिलेगा 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
  • फिलहाल कंपनी ने फोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है
Motorola कथित रूप से अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'Frontier 22' है। इस स्मार्टफोन को फिलहाल Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने आधिकारिक रूप से कंफर्म नहीं किया है, लेकिन कुछ रेंडर्स स्पेसिफिकेशन के साथ ऑनलाइन लीक हुए हैं। Motorola फोन के लीक रेंडर्स में फोन होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ देखा गया है। Motorola Frontier 22 को लेकर जानकारी मिली है कि यह जुलाई 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, इस फोन में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 125 वॉट वायर्ड वार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

जर्मन पब्लिकेशन WinFuture.de ने इस कथित Motorola स्मार्टफोन के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया है। जैसे कि हमने बताया इस रेंडर्स में फोन होल-पंच कटआउट के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ मौजूद है।
Advertisement
 

Motorola Frontier 22 specifications (rumoured)

लीक के अनुसार, डुअल-सिम (नैनो) Motorola Frontier 22 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले के साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और DCI-P3 कलर गामुट मौजूद होगा। इस डिस्प्ले में HDR10 का सपोर्ट भी मिलेगा।

आगामी मोटोरोला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन SM8475 प्रोसेसर से लैस होगा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 “Plus” हो सकता है। डिवाइस में 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन में तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिल सकते हैं, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मौजूद होगा। इसके अलावा, 5- मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 60 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ वी5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल होंगे। फोन में स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन भी मिलेंगे।
Advertisement

Motorola Frontier 22 में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसकी बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 125 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.