Motorola Edge+ स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 74,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे रंग में बिकेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मई 2020 13:38 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है
  • Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है
Motorola ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge+ को भारत में लॉन्च कर दिया है। याद रहे कि मोटोरोला एज+ को ग्लोबल मार्केट में बीते महीने Motorola Edge के साथ उतारा गया था। यह होल-पंच डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें कर्व्ड डिज़ाइन है। Motorola ने वेभ्स द्वारा ट्यून किए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए हैं, ताकि यूज़र्स को इनहांस्ड मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिले। अन्य खासियतों की बात करें तो मोटोरोला एज+ में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है। मोटोरोला एज+ एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसे एंड्रॉयड 12 अपडेट दिए जाने का वादा किया गया है।
 

Motorola Edge+ price in India, launch offers

मोटोरोला एज+ के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 74,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे रंग में बिकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में 26 मई से शुरू होगी। हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।
 

Motorola Edge+ specifiations

मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है, जो स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फ्लैगशिप फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ एक कर्व्ड 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम जोड़ा गया है। दिलचस्प है कि मोटोरोला एज+ 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक के साथ आता है।

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।
Advertisement

मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (वाई-फाई 6), जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और बैरोमीटर सेसंर शामिल हैं। Motorola Edge+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.