Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले खुलासा, 12GB रैम के साथ 50MP के होंगे 4 कैमरा!

Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2026 10:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा जिसमें Sony LYT-710 लेंस लगा होगा।
  • फोन में 12 जीबी रैम बताई गई है।
  • फोन में 16 जीबी रैम का वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट बताया गया है।

Motorola Edge 70 Pro+ को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी है। फोन लीक्स के साथ-साथ सर्टिफिकेशंस में भी नजर आ रहा है। Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च से पहले कई अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा सामने आया है। फोन को हाल ही में बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है जहां पर इसके प्रोसेसर और रैम के बारे में जानकारी मिलती है। Motorola Edge 70 Pro+ के आकर्षक फीचर्स क्या होंगे, आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट के माध्यम से। 

Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले चर्चा में आ गया है। फोन को लेकर लेटेस्ट अपडेट बताता है कि इसे बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench (via) की लिस्टिंग में देखा गया है। Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का खुलासा हुआ है। Dimensity 8500 चिपसेट एक ऊपरी मिडरेंज चिपसेट है जिसे सब-फ्लैगशिप स्मार्टफोन प्रोसेसर के तौर पर देखा जाता है। यह 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह फ्लैगशिप लेवल के बराबर परफॉर्म कर सकता है। खासकर मि़डरेंज से ऊपर के स्मार्टफोन्स में AI के लिए इसे बेहतर माना जाता है। साथ ही अफॉर्डेबल रेंज में यह मोबाइल गेमिंग के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर इस्तेमाल होता है। 

Motorola Edge 70 Pro+ भी परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन होने वाला है। गीकबेंच के अनुसार, इसने सिंगल कोर टेस्ट में 1722 पॉइंट्स का स्कोर किया है। जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 5623 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 12 जीबी रैम बताई गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। हालांकि इससे पहले आए लीक्स बताते हैं कि फोन में 16 जीबी रैम का वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। 

Motorola Edge 70 Pro+ के कैमरा के बारे में खुलासा किया गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें Sony LYT-710 लेंस लगा होगा। इसके साथ में कंपनी 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस देने वाली है। इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम फीचर मिलने वाला है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। सेल्फी के लिए भी 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा बताया गया है। फोन में वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट भी होना संभावित है। कंपनी इस फोन को कई कलर वेरिएंट्स में पेश करने वाली है जिसमें Pantone Zinfandel, Pantone Stormy Sea, और Pantone Chicory Coffee जैसे वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। फोन की भारत में कीमत 50,000 रुपये के करीब हो सकती है। फोन के जून में लॉन्च होने की संभावना है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  14. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.