Motorola Edge 70 Fusion+ हुआ लॉन्च, 5,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

Motorola Edge 70 Fusion+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 23:42 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K सुपर HD AMOLED डिस्प्ले है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है

इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है

Photo Credit: Motorola

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने गुरुवार को Motorola Edge 70 Fusion+ को लॉन्च किया है। इसके कई स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के Edge 70 Fusion के समान हैं। इसमें एक बड़ा अपग्रेड नए कैमरा सिस्टम का है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

Motorola Edge 70 Fusion+ का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का ब्राजील में प्राइस BRL 2,969 (लगभग 52,600 रुपये) का है। Motorola Edge 70 Fusion+ को Pantone Orient Blue और Pantone Blue Surf कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के भारत सहित अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Motorola Edge 70 Fusion+ के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच 1.5K (1,272 × 2,772 पिक्सल्स) सुपर HD AMOLED डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 और Adreno 810 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। Motorola Edge 70 Fusion+ की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, NFC, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में ग्लास फाइबर रिइंफोर्स्ड पॉलीमर (GFRP) दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion+ की 5,200 mAh की बैटरी 68 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.76 × 75.60 × 7.21 mm और भार लगभग 177 ग्राम का है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL का रेवेन्यू 10 प्रतिशत बढ़ा, एंटरप्राइज, मोबाइल सेगमेंट से मिली ग्रोथ
  2. Hero Motocorp ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus 4.4kWh वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  3. Redmi Turbo 6 सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. चीन का वो सीक्रेट प्रोजेक्ट, जिससे बढ़ सकती है अमेरिका की टेंशन, ऐसी मशीन जो बदल देगी चिप इंडस्ट्री!
  5. TRAI ने दिया फरमान, 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक नहीं कर सकते Truecaller जैसे ऐप्स
  6. OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
  7. Oppo Find X10 Pro Max में मिल सकते हैं ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा 
  8. Samsung One UI 9: इन Galaxy फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट, चेक करें पूरी लिस्ट
  9. Redmi Note 17 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh तक की बैटरी
  10. iQOO Z11 Lite हो रहा 24 जुलाई को लॉन्च, लुक और फीचर्स आए सामने, खासतौर पर हुआ स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.