Rs 9 हजार से भी ज्यादा सस्ता हो गया Motorola Edge 60 Pro, कंपनी ने दिया तगड़ा ऑफर

Motorola Edge 60 Pro फोन को पूरे 9,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2026 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Pro को सबसे सस्ते दामों पर खरीदने का मौका
  • फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है
  • IDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर भारी छूट

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 60 Pro को डिस्काउंट के साथ खरीदने का अच्छा मौका है। फोन पर इस वक्त काफी बड़ी छूट चल रही है। Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन को वर्तमान में भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 2025 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया गया था। फोन शुरुआत से ही बिना डिस्काउंट के लिस्टेड रहा है, लेकिन अब आखिरकार इसका प्राइस डाउन आ गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह 6000mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने फोन पर तगड़ा ऑफर दिया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola Edge 60 Pro Discount Offer Best Deal

Motorola Edge 60 Pro को कंपनी ने भारी छूट के साथ लिस्ट किया गया है। आमतौर पर फोन का अधिकतम खुदरा मूल्य, MRP Rs 36,999 रहता है। लेकिन www.motorola.in पर इस फोन 19% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। यानी इस फोन को अब 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन यह इसका फाइनल डिस्काउंट प्राइस नहीं है। अगर आप इसे IDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर खरीदते हैं तो फोन पर पूरे 2500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। यानी फोन को पूरे 9,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। 

कंपनी ने एक्सचेंज बोनस भी दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक पुराने फोन से एक्सचेंज करने पर इस मोबाइल डिवाइस को 22,499 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यानी कुल मिलाकर इस वक्त Motorola Edge 60 Pro को सबसे सस्ते दामों पर खरीदने का मौका है। 

Motorola Edge 60 Pro के खास स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक Dimensity 8350 Extreme 4nm प्रोसेसर है। यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

मोटोरोला Edge 60 Pro में 50MP का मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, और 10 मेगापिक्सल का 3X टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और NFC शामिल है।

रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium IP69-rated designs and finishes
  • Slim and tapered design
  • Vibrant 120Hz curved-edge display
  • Loud and immersive stereo speakers
  • 15W wireless charging
  • Bad
  • No HDR10+ support in OTT apps
  • Telephoto camera shoots average images in low light
  • No 4K 60 fps video recording
  • Poor video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.