Motorola Edge 60 Fusion या Realme 14 Pro, Rs 25 हजार से कम में कौन सा है बेस्ट?

Motorola Edge 60 Fusion और Realme 14 Pro, दोनों ही फोन मिडरेंज में आकर्षक फीचर्स से लैस होकर आते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2025 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Realme Note 14 की कीमत भारत में 24,999 रुपये से शुरू होती है।
  • Realme Note 14 में यूजर को लम्बा बैटरी बैकअप मिल जाता है।

Motorola Edge 60 Fusion और Realme 14 Pro डिजाइन, डिस्प्ले, शार्पनेस, कैमरा, बैटरी आदि से यूजर्स को लुभा सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion और Realme 14 Pro, दोनों ही मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। दोनों ही फोन प्रीमियम से फीचर्स से लैस होकर आते हैं, जो मिडरेंज में कंपिटिशन को लगातार बढ़ाता जा रहा है। डिजाइन, डिस्प्ले, शार्पनेस, कैमरा, बैटरी आदि से दोनों ही फोन यूजर्स को लुभा सकते हैं। ऐसे में दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल हो जाता है। आइए इस तुलना के माध्यम से जानते हैं कि 25 हजार से कम की कीमत में कौन सा फोन देता है बेस्ट वैल्यू? 

Display 
Motorola Edge 60 Fusion में 6.7 इंच का P-OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। 

Realme 14 Pro में 6.77 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें मोटोरोला जितना ही पीक ब्राइटनेस मिलती है। लेकिन मोटोरोला फोन में रिजॉल्यूशन ज्यादा है जिससे शार्प विजुअल्स दिखते हैं। दोनों ही फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 
Advertisement


Processor
Motorola Edge 60 Fusion में Dimensity 7300 या 7400 चिपसेट आता है जो कि मार्केट पर डिपेंड करता है। 
Advertisement

वहीं, Realme Note 14 में भी Dimensity 7300 चिपसेट आता है। 
Advertisement

दोनों ही फोन समान परफॉर्मेंस वाले चिपसेट से लैस हैं। हालांकि Edge 60 Fusion के भारतीय वेरिएंट में थोड़ी ज्यादा क्लॉक स्पीड मिल जाती है। 

Camera 
Advertisement
Motorola Edge 60 Fusion में 50MP + 13MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

वहीं, Realme Note 14 में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए यहां 16MP का कैमरा मिलता है। 

मोटोरोला फोन कैमरा के मामले में यहां आगे निकल जाता है। क्योंकि फोन में अल्ट्रावाइड कैमरा का सपोर्ट भी है जबकि रियलमी के फोन में 2एमपी डेप्थ सेंसर ही सपोर्ट में है। 

Battery 
Motorola Edge 60 Fusion में मार्केट के अनुसार, 5200mAh या 5500mAh की बैटरी आती है। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

वहीं, Realme Note 14 में 6000mAh की बैटरी आती है और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। मोटोरोला फोन यहां फास्ट चार्जिंग में आगे निकल जाता है। 

Price
Motorola Edge 60 Fusion की भारत में कीमत 22,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Realme Note 14 की कीमत भारत में 24,999 रुपये से शुरू होती है। 

Motorola Edge 60 Fusion में ज्यादा फास्ट चार्जिंग, ज्यादा बेहतर कैमरा जैसे फीचर्स हैं। वही, Realme Note 14 में यूजर को लम्बा बैटरी बैकअप मिल जाता है। ज्यादा बैटरी लाइफ चाहने वालों को यह लुभा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and stylish IP69-rated design
  • Vibrant 120Hz display
  • Stereo speakers sound great
  • Good for mid-level gaming
  • Good primary camera
  • Charges up quickly
  • Expandable storage
  • Bad
  • Moto AI experience needs polish
  • Sluggish camera app needs work
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1220x2712 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.