Motorola Edge 50 Pro का प्राइस लीक, इस देश में 60% महंगा मिलेगा फोन! 12GB रैम, 150W चार्जिंग जैसे फीचर्स

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2024 16:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है।
  • यह अप्रैल के मध्य में यूरोप में पेश किया जा सकता है।
  • Moto Edge 50 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है।

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है।

Motorola की ओर से Moto Edge 50 Pro को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 SoC दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। 150W फास्ट चार्जिंग जैस फीचर्स इस फोन में है। अब इसकी यूरोप की प्राइसिंग भी लीक हो गई है। फोन में समान स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं। तो ऐसे में यूरोप में यह किस प्राइस में लॉन्च होगा, आइए जानते हैं। 

Motorola Edge 50 Pro यूरोप में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह अप्रैल के मध्य में यूरोप में पेश किया जा सकता है। फोन में सिंगल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही यूरोप में पेश किए जाने की बात सामने आई है। भारत में इस फोन की कीमत 35,999 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ फोन 31,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Appuals के अनुसार, अब इसका यूरोपियन प्राइस भी लीक हो गया है। यह 699 यूरो में लॉन्च किया जाएगा जो कि भारतीय करंसी के हिसाब से 63,000 रुपये बनते हैं। ऐसे में फोन यूरोप में काफी महंगे प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। मोटे तौर पर कहें तो यूजर्स को फोन के लिए 60 प्रतिशत ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। 
Advertisement
 

Motorola Edge 50 Pro Specifications

Motorola Edge 50 Pro में 6.7 इंच 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में HDR10+ सपोर्ट है। इसमें 2,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Motorola का यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। 

कैमरा देखें तो फोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 125W टर्बोपावर चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग शामिल है जो कि धूल और पानी से बचाव करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  4. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  10. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.