Motorola Edge 50 Neo फोन 8GB रैम, Dimensity 7300 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च!

फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिलेगा।
  • इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिल सकता है।
  • गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि यह 8 जीबी रैम से लैस होगा।

Motorola Edge 40 Neo 5G में 6.55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Motorola अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज में नया डिवाइस Edge 50 Neo अगले महीने लॉन्च कर सकती है। यह Edge 40 Neo का सक्सेसर होगा। कुछ समय से नए फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7300 चिपसेट होने की बातें सामने आ रही थीं। अब एक और अपडेट में पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि फोन इसी चिपसेट के साथ आने वाला है। यानी कि मोटोरोला इस फोन में एक दमदार प्रोसेसर देने जा रही है। पॉपुलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर फोन के इस चिपसेट के बारे में काफी कुछ पता चलता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola Edge 50 Neo फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। इस फोन में Dimensity 7300 चिपसेट देखने को मिलेगा। MSP की रिपोर्ट के अनुसार, इस चिपसेट में 4 कोर 2.5 GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि अन्य चार कोर 2.0 GHz पर क्लॉक किए गए हैं। पुराने मॉडल की तुलना में यह चिपसेट ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस डिलीवर कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU मिल सकता है। फोन की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि यह 8 जीबी रैम से लैस होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आने वाला है। 
Advertisement

Motorola ThinkPhone 25 
मोटोरोला का एक और फोन कथित तौर पर गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Motorola ThinkPhone 25 के नाम से यह फोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। इसके स्कोर्स की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल कोर टेस्ट में 1039 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टीकोर टेस्ट में 2833 पॉइंट्स का स्कोर किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर जारी किया है। जिसके मुताबिक कंपनी 29 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन पेश करने वाली है। 
Advertisement

Motorola Edge 40 Neo में 6.55 इंच का फुल एचडी प्‍लस poLED कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ही स्‍मार्टफोन्‍स में डुअल रियर कैमरा दिए गए हैं। Edge 40 Neo में 5,000mAh की बैटरी है जिसके साथ 68W की वायर्ड फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के लिए 22999 रुपये से शुरू होता है। 12 जीबी और 256 जीबी स्‍टोरेज मॉडल की कीमत 24999 रुपये है। यह डिवाइस पीच फज कलर के अलावा ब्‍लैक ब्‍यूटी, कनील बे और सूदिंग सी वेरिएंट में भी उपलब्ध है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7030

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.