17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट

फोन को 46% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। इस फोन पर एमआरपी से 16 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मई 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart ने फोन को 46% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • फोन पर 16 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है।
  • फोन के साथ बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।

Motorola Edge 30 Pro में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Motorola Edge 30 Pro फोन मोटोरोला के पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से रहा है। इस फोन को खरीदने का अब बढ़िया मौका है। फोन पर भारी छूट दी जा रही है। Edge सीरीज का यह फोन Flipkart भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 55,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस पर 17 हजार रुपये से भी ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 8 जीबी की रैम दी गई है। 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसमें मिलता है। आइए जानते हैं इस पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

Motorola Edge 30 Pro Discount offer

Motorola Edge 30 Pro को सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 8 जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट लॉन्च के समय 55,999 रुपये एमआरपी में आया था। लेकिन कंपनी ने फोन को 46% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। इस फोन पर 16 हजार रुपये का सीधा डिस्काउंट मिल रहा  है। जिसके बाद इसकी कीमत 30,000 रुपये रह जाती है। लेकिन छूट यहीं पर समाप्त नहीं होती है। फोन के साथ बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। 

Advertisement

Motorola Edge 30 Pro को अगर इस ऑफर के दौरान आप Flipkart Axis Bank Card के माध्यम से खरीदते हैं तो Rs 1500 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 28,500 रुपये रह जाती है। यानी इस फोन पर आपको 17,500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाता है। इस तरह यह इस फोन के लिए बेस्ट ऑफर डील बन जाती है। 

Motorola Edge 30 Pro Specifications

Motorola Edge 30 Pro में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले को 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मिलती है, जिसके ऊपर एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी दी गई है। फोन Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट पर काम करता है। Motorola Edge 30 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। सेटअप में एक 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। मोटोरोला ने इस ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ डुअल-एलईडी फ्लैश दिया है। फोन 24fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन में 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।

Advertisement

स्मार्टफोन में 68W टर्बोपावर फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 4,800mAh क्षमता की बैटरी से लैस आता है। इस टेक्नोलॉजी से फोन 15 मिनट में 0-50 प्रतिशत से अधिक चार्ज हो सकता है। Motorola Edge 30 Pro में 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W वायरलेस पावर शेयरिंग भी शामिल है। फोन का डायमेंशन 163.06x75.95x8.79mm और वज़न 196 ग्राम है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp, 144Hz AMOLED display
  • Powerful SoC
  • 68W fast charging
  • Near-stock Android 12, guaranteed updates
  • Very good selfie camera
  • Bad
  • Heats up under load
  • Night mode performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.